Bigg Boss 19 में क्या इस स्टार ने ली एंट्री, सीक्रेट रूम से फोटो वायरल, देखें आप भी

Bigg Boss 19: टेलीविजन का पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. 16 स्टार्स ने नए सीजन में एंट्री ली. जिसमें गौरव खन्ना, सिंगर अमाल मलिक, बसीर अली, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद का नाम शामिल है. अब प्रीमियर के एक दिन शहबाज की सीक्रेट रूम से एक तसवीर वायरल हो रही है.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 धमाके के साथ शुरू हो गया है. सलमान खान ने होस्ट के तौर पर इस सीजन के 16 कंटेस्टेंट्स से फैंस को मिलवाया. इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शो में एंटरेटनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाते नजर आएंगे. जिसमें गौरव खन्ना, सिंगर अमाल मलिक, बसीर अली, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद और अवेज दरबार जैसे स्टार्स शामिल है.

क्या शहबाज बादशाह बिग बॉस 19 में ले रहे हैं एंट्री?

बिग बॉस 19 के प्रीमियर के दौरान देखा गया कि यूट्यूबर मृदुल तिवारी और शहनाज गिल के भाई शहबाज में से किसी एक को घर के अंदर जाना था. ऐसे में जनता की वोटिंग पर सबकुछ निर्भर करता था. होस्ट ने बताया कि कम वोटो के चलते शहबाज एंट्री नहीं कर सकते हैं. अब एक्टर की एक तसवीर वायरल हो रही है. जिसमें वह बिग बॉस के सीक्रेट रूम में बैठे दिखाई दे रहे हैं.

https://twitter.com/BiggBoss_Times_/status/1959686622703915325?

सीक्रेट रूम में शहबाज की हुई है एंट्री

BiggBoss_Times नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर की गई एक तस्वीर के अनुसार, शहबाज बादशाह बिग बॉस 19 में एंट्री कर चुके हैं. हालांकि वह मुख्य घर में नहीं पहुंचे हैं. उन्हें सीक्रेट रूम में फिलहाल रखा गया है. फोटो में शहनाज गिल के भाई को एक अलग कमरे में बैठे सलमान खान वाली स्क्रीन को देखते हुए देखा जा सकता है. इस तस्वीर को देखकर फैन्स एक्साइटेड हो गए.

शहबाज बादशाह के बारे में

शहबाज बादशाह, शहनाज गिल के छोटे भाई हैं. वह पंजाबी इंडस्ट्री में एक सिंगर के तौर पर काम करते हैं. बिग बॉस 13 के फैमिली वीक में वह रियालिटी शो में नजर आए थे और कुछ दिन रहे भी थे. उस समय सिद्धार्थ शुक्ला संग मिलकर उन्होंने दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया था. एक्टर के पंच और कॉमेडी स्कील ने सलमान खान को भी खूब हंसाया था.

यह भी पढ़ें- Govinda और Sunita Ahuja के तलाक पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद को इस परिवार का…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >