Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 की रनर-अप फरहाना भट्ट का बड़ा बयान, शादी को लेकर जताया डर

Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 की फरहाना भट्ट ने शादी को लेकर अपने डर पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि मां की जिंदगी में आए अनुभवों के कारण उन्हें शादी से डर लगता है और वह नहीं जानतीं कि कभी शादी कर पाएंगी या नहीं.

Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 में अपनी बेबाक सोच और मजबूत व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीतने वाली फरहाना भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका शादी को लेकर खुलकर डर जाहिर करना. फरहाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि शादी उनका सबसे बड़ा फोबिया है और उन्हें नहीं पता कि वह कभी शादी कर भी पाएंगी या नहीं.

शादी को लेकर क्यों है डर

फरहाना भट्ट ने फिल्म पत्रकार फरीदून शाहरयार से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें शादी का विचार ही डराता है. उन्होंने कहा कि जब कोई इंसान अपना पूरा जीवन किसी एक व्यक्ति को समर्पित करता है और बाद में यह समझ आए कि वह इंसान इसके लायक नहीं था, तो यह बहुत तकलीफ देता है. फरहाना के मुताबिक, उन्हें इस बात का भी डर है कि कहीं उनका जीवनसाथी उनके करियर को आगे बढ़ने से न रोके.

बचपन के अनुभवों ने छोड़ा गहरा असर

फरहाना ने बिग बॉस 19 के एक एपिसोड में अपने परिवार से जुड़ा दर्द भी साझा किया था. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता अलग हो चुके हैं. उनके पिता ने दूसरी शादी की और उनकी मां ने तलाक के बाद दोबारा कभी शादी नहीं की. फरहाना ने कहा कि उन्होंने अपनी मां को बहुत कम उम्र में अकेले जिंदगी जीते देखा है, जिसका असर उनके मन पर गहराई से पड़ा है.

पिता से नहीं हो पाई मुलाकात

फरहाना ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पिता को कभी करीब से नहीं देखा. वह सिर्फ तस्वीरों में ही उन्हें देख पाईं. उन्होंने कहा कि उस समय कई कानूनी मामले चल रहे थे, जिस वजह से उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वह अपने पिता से मिलें.

मां के अनुभव से पैदा हुआ शादी का डर

फरहाना के अनुसार, उनकी मां की जिंदगी में जो कुछ हुआ, उसे देखने के बाद उनके मन में शादी को लेकर डर बैठ गया है. उन्होंने साफ कहा कि शादी उनके लिए एक बहुत डरावनी चीज है.

बिग बॉस 19 में रहा शानदार सफर

काम की बात करें तो फरहाना भट्ट आखिरी बार बिग बॉस 19 में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपने खेल से दर्शकों का दिल जीता और शो की फर्स्ट रनर-अप रहीं.

यह भी पढ़ें: Border 2: बॉर्डर 2 देखकर भावुक हुए रवि किशन, बोले- सभी कलाकारों ने अद्भुत काम किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >