Bigg Boss 19 में हुई जबरदस्त कैट फाइट, फरहाना भट्ट ने कुनिका को सुनाई खरी-खोटी, बोली- पूरा परिवार वीकेंड पर आएगा

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर एक बार फिर जंग के मैदान में तब्दील हो गया. जहां कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट एक दूसरे से भिड़ गई. दोनों के बीच की नोकझोंक जबरदस्त लड़ाई में बदल गई. फरहाना ने अपना आपा खो दिया और पर्सनल बातों को घसीटने लगी.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में कुणिका सदानंद और फरहाना भट्ट के बीच तीखी बहस हुई, जो बड़े विवाद में बदल गई. दोनों ने एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट किए. फरहाना, कुनिका को कड़े शब्दों में यह कहते हुए सुनाई दे रही थीं, “आप मुझसे सीधे बात कर सकती हैं.” जिसपर कुनिका अजीबो-गरीब हरकत करती है.

फरहाना और कुनिका की हुई लड़ाई

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 के घर में हुई लड़ाई का प्रोमो वायरल हो रहा है. इसमें फरहाना, कुनिका पर भड़कती और कहती हैं, “अपनी फिल्मों में ही रहो और मेरे सामने बकवास मत करो… तुम अशनूर और अभिषेक के तलवे चाटना चाहती हो? अगर मैं तुम्हारे स्तर पर आ गई, तो तुम्हारा पूरा परिवार वीकेंड पर आ जाएगा.” फरहाना गुस्से से आगबबूला हो गईं और धमकी देते हुए बोलीं, “याद रखना, कुनिका.”

फरहाना ने कुनिका को कहा फ्लॉप एक्ट्रेस

इससे पहले भी, फरहाना ने एक बहस में कुनिका को जमकर सुनाया था. उन्होंने उन्हें “फ्लॉप एक्ट्रेस” तक कह डाला. बार बार पर्सनल अटैक होने के बाद भी कुनिका शांत रही और बात करने से मना करती रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार का वीकेंड का वार फराह खान होस्ट करेंगी.

अवेज दरबार और बसीर अली की हुई लड़ाई

इसी बीच बिग बॉस 19 का एक और नया प्रोमो आया है. जिसमें अवेज दरबार और बसीर अली के बीच एक बड़ी लड़ाई हुई. बसीर ने अवेज दरबार के बारे में बात की और उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर पर धोखा देने का आरोप लगाकर उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें- OG Movie X Review: पवन कल्याण की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, नेटिजेन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें हिट हुई या फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >