Bigg Boss 19 के घर में हुआ डबल एविक्शन, ये 2 कंटेस्टेंट्स हुए आउट, नाम जानकर लगेगा झटका

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 हर गुजरते दिन के साथ और भी मजेदार होता जा रहा है. शो में हर दिन जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. इस सीजन में हाल ही में पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने एंट्री ली. जिसमें शहबाज आए. अब दो हफ्ते के बाद घर में दो शॉकिंग एविक्शन हुआ.

Bigg Boss 19 Eviction: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो में हर दिन प्रतियोगी एक दूसरे से भिड़ रहे हैं और भड़ास निकाल रहे हैं. जहां अमाल मलिक घर के नए कैप्टन बने. ऐसे में अब वीकेंड का वार भी आ चुका है. जिसे भाईजान होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह फराह खान लेंगी.

बिग बॉस 19 के घर में हुआ डबल एविक्शन

बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते दो शॉकिंग एविक्शन होंगे. इस वीक चार कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे. जिसमें मृदुल तिवारी, नतालिया जानोसजेक, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर का नाम शामिल है. अब, बिग बॉस तक के अनुसार घर से बेघर होने के लिए जिस घरवाले को सबसे कम वोट मिले हैं, वह कोई और नहीं बल्कि नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक हैं.

बिग बॉस 19 से ये 2 कंटेस्टेंट्स हुए आउट

बिग बॉस तक ने एक्स पर एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, इस वीकेंड #BiggBoss19 में डबल एविक्शन… नतालिया जानोस्जsक और नगमा मिराजकर, दोनों #BB19 के घर से आउट हो चुके हैं. नेटिजन्स इस एविक्शन पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”उनका जाना कहीं न कहीं एकदम सही है, क्योंकि वह घर में कुछ खास कर भी नहीं रहे हैं. उन्होंने कोई योगदान नहीं दिया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”नतालिया चली गई… अब मृदुल का क्या होगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”घर में अब आया ना ट्विस्ट.”

वीकेंड का वॉर में ये स्टार्स संभालेंगे होस्टिंग

इस हफ्ते वीकेंड का वॉर में फराह खान, अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने सलमान खान की जगह ली, क्योंकि एक्टर बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं. जहां खिलाड़ी कुमार अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 की प्रमोशन करेंगे. वहीं फिल्म निर्माता ने कुनिका की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने कहा, “ये तो मां जैसा व्यवहार नहीं था… आपको मां बनना था सबको खाना खिलाने के, लेकिन आप नहीं बन पाई.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office: ओवरसीज वॉर 2 फुस्स, बनी YRF स्पाई यूनिवर्स की दूसरी सबसे कम कमाऊ फिल्म, इन 3 के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >