Bigg Boss 18: सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना पर विनर करणवीर मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, शहनाज गिल बोली- जीत आपको…

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्राफी अपने नाम कर ली. करण इस सीजन के विजेता बन गए. उनके विनर बनने पर फैंस काफी खुश है और जश्न मना रहे हैं.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को इस सीजन का विनर फाइनली मिल गया है. करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 के विनर बन गए हैं. उन्होंने विवियन डीसेना और रजत दलाल को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली. करण टीवी जगत का जाना- पहचाना नाम है और उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है. विवियन फर्स्ट रन अप बने, जबकि रजत तीसरा स्थान पर रहे. गेम के दौरान करण की बोल्ड पर्सनालिटी और अपनी बातों पर डटे रहने की क्षमता की तुलना दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से की जा रही है. इस तुलना पर एक्टर ने रिएक्ट किया.

करण वीर मेहरा ने सिद्धार्थ शुक्ला से कंपेयर होने पर तोड़ी चुप्पी

करण वीर मेहरा ने एक इंटरव्यू में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना किए जाने पर कहा कि, ”बहुत अच्छा लड़का था वह. मेरा दोस्त था. हमने काफी ज्यादा टाइम नहीं बिताया है, लेकिन हम दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे. मैं खुश हूं कि मुझे उससे कंपेयर किया जा रहा है. वह दिल का बहुत बड़ा इंसान था. करण ने एक किस्सा बताया जब सिद्धार्थ के पास बहुत महंगी बाइक थी और करण को एक फोटोशूट के लिए चाहिए थी. करण ने बताया, वह नीचे आकर अपनी चाभी दे गया और उसने बोला कि बाइक रोड़ पर चलाते हुए फोटोज ले ले. इतनी महंगी बाइक अगर कोई ऐसे ही दोस्त को देदे तो आप समझ सकते हो दिल कितना बड़ा था उसका. मैं उसे मिस करता हूं. काश मैं यह पल उसके साथ साझा कर पाता.”

शहनाज गिल बोलीं- जीत आपको सूट करती है

बिग बॉस 18 के करण वीर मेहरा की जीत पर उनके फैंस काफी खुश है. अब एक्ट्रेस शहनाज गिल ने उनकी जीत पर लिखा, जीत आपको सूट करती है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उन्हें बधाई भी दी. ये ट्वीट करण के फैंस और फॉलोअर्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें –Bigg Boss 18 की ट्राफी जीतने पर करणवीर मेहरा का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- बैक-टू-बैक 2 रियलिटी शो…

यह भी पढ़ें –Bigg Boss 18: सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना पर विनर करणवीर मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, शहनाज गिल बोली- जीत आपको…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >