Bigg Boss 18: वीकेंड का वार पर अविनाश मिश्रा का गेम ओवर, सलमान खान ने अभद्र टिप्पणी करने पर कही ये बात

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हर दिन अलग-अलग तरह के झगड़े देखने को मिल रहे हैं. जहां बीते दिनों अविनाश मिश्रा ने चाहत पांडे पर अभद्र टिप्पणी की थी. अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक्टर की जमकर क्लास लगाई.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 जबसे ऑनएयर हुआ है, फैंस एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. बीता हफ्ता काफी हंगामेदार रहा. अविनाश मिश्रा ने राशन के लिए सभी घरवालों को अपनी ऊंगलियों पर नचाया. उन्होंने चाहत पांडे पर अभद्र टिप्पणियां भी की. हुआ यूं कि चाहत ने उनके ऊपर पानी फेंका था, क्योंकि उन्हें खाना नहीं मिला था. जिसके बाद अविनाश ने कहा कि चाहत उनको मन ही मन में प्यार करती है. वह पानी फेंक रही है, क्योंकि उन्हें गीले बालों में देखना चाहती हैं. इससे चाहत रो पड़ी थी. अब वीकेंड का वार में सलमान ने एक्टर की जमकर क्लास लगाई है. सलमान ने कहा कि पिछले महीने आपको क्यों गुस्सा आया था, क्योंकि आपके कैरेक्टर पर बात आई थी. कहा गया था कि लड़कियां सेफ फील नहीं करती हैं घर में आपकी वजह से, लेकिन आप जब किसी लड़की पर ऊंगली उठाते हैं नेशनल टेलीविजन पर.. अविनाश आपने कहा था, मेरा अटेंशन पाने के लिए ये सब मत करों, तुमने कहा था कि करणवीर की बॉर्डी अच्छी है, तो मेरे गीले बालों को देखने के लिए पानी क्यों फेंकती हो. प्लीज यार ये सब मत करों. सलमान ने घर में अविनाश के रवैये पर सवाल उठाते हुए पूछा, “क्या आप इस घर के भगवान हैं?” वह आगे कहते हैं, ”स्पष्ट और असभ्य होने के बीच एक पतली रेखा होती है, आपने वह रेखा पार कर ली है. पहले आप हीरो लग रहे थे, अब आप विनाश की ओर जा रहे हो. नाम आपका अविनाश है पर आप खुद अपना विनाश कर कर रहे हो.”

Also Read: Bigg Boss 18 Elimination: सलमान खान के शो से बाहर हुई अनुपमा की बेटी, सारा आफरीन खान की जगह ये कंटेस्टेंट हुई बेघर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >