Bigg Boss 18 Triple Eviction: दिग्विजय राठी के बाद इन 2 कंटेस्टेंट्स को झेलना पड़ा एलिमिनेशन, हुए घर से बेघर

Bigg Boss 18 Triple Eviction: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते ट्रिपल एविक्शन हुआ. जहां घरवालों के चलते दिग्विजय राठी बेघर हो गए. वहीं अब वीकेंड का वार में एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा भी एलिमिनेट हो गई हैं.

Bigg Boss 18 Triple Eviction: बिग बॉस 18 के लेटेस्ट कुछ एपिसोड्स काफी धमाकेदार रहें. जहां श्रुतिका अर्जुन टाइम गॉड बनी और उन्हें बिग बॉस ने घरवालों की रैंकिंग करने को कहा, जिसमें उन्होंने रजत दलाल, अविनाश मिश्रा को टॉप पोजिशन पर रखते हुए चाहत पांडे, कशिश कपूर, ईशा सिंह, दिग्विजय राठी, ईडेन रोज और यामिनी मल्होत्रा को लास्ट पायदान पर रखा. बाद में घरवालों को बॉटम 5 में से एक नाम लेने थे, जो उनके मुताबिक घर में ज्यादा कुछ नहीं कर रहे है. दिग्विजय राठी को सबसे अधिक वोट मिले, जिसके कारण उन्हें मिड वीक एविक्शन में बेघर होना पड़ा. हालांकि अब वीकेंड का वार में दो और कंटेस्टेंट्स बेघर हुए हैं.

बिग बॉस 18 में इस हफ्ते हुआ ट्रिपल एविक्शन

बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालो की क्लास लगाते हुए दिखे. उन्होंने दिग्विजय राठी से भी उनके बेघर होने पर राय पूछा. अब खबर है कि घर में शॉकिंग बैक टू बैक दो एविक्शन हुआ. जी हां दर्शकों के कम वोटो के चलते एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा एलिमिनेट हो गई. बिग बॉस तक ने एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, ”बिग बॉस 18 के घर में ट्रिपल एविक्शन, घर के सदस्यों की वजह से दिग्विजय राठी के बेघर होने के बाद एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा को वीकेंड का वार में घर से बाहर कर दिया गया है. शो फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है.”

एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा के एलिमिनेशन पर क्या बोले नेटिजन्स

एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा के एलिमिनेशन पर नेटिजन्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”सलमान खान के शो से एडिन और यामिनी को बहुत पहले ही बेघर हो जाना चाहिए… उनका घर में कोई योगदान नहीं है.” एक यूजर ने लिखा, ”अब गेम फुल स्पीड में चलेगा… क्योंकि मजबूत घरवाले जान लगाकर खेलेंगे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”दिग्विजय की री-एंट्री करवाकर दोनों को बेघर होना चाहिए था… उनके आने से गेम में जबरदस्त ट्विस्ट आ जाता.”

Also Read- Bigg Boss 18 PROMO: दिग्विजय के एविक्शन ने सलमान खान को किया हैरान, चुम-करणवीर की लगाई जमकर क्लास

Also Read- Bigg Boss 18: रजत दलाल के इस करीबी का हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, कहा- गेम तो चेंज…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >