Fact Check: बिग बॉस 18 में नजर आएगा तारक मेहता शो का ये पॉपुलर चेहरा, 25 दिन के लिए हो गया था गायब

तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों पलक सिधवानी को लेकर चर्चा में है. पांच साल तक सोनू का किरदार निभाने के बाद पलक ने शो को अलविदा कह दिया है. अब सुनने में आ रहा है कि शो का एक पॉपुलर चेहरा इसमें भाग ले सकता है.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को होने वाला है और इसमें कुछ दिन ही बच गए है. सलमान खान के शो का प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है, जिसमें एक्टर टाइम का तांडव को लेकर बात करते दिेखे. शो की पहली कंटेस्टेंट का नाम रिवील हो चुका है और उसका नाम है- निया शर्मा. निया के अलावा अभी किसी के भी नाम से पर्दा नहीं हटा है. इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर गुरुचरण सिंह को अप्रोच किया गया है.

क्या बिग बॉस 18 में नजर आएंगे गुरुचरण सिंह

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार उनका शो में जाना लगभग कंफर्म माना जा रहा है. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं बताया गया है. एक्टर को बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 के लिए पहले भी अप्रोच किया गया था.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गुरुचरण सिंह किसका रोल प्ले करते थे

गुरुचरण सिंह, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभाते थे. कुछ महीने पहले अचानक एक्टर लापता हो गए थे और चर्चा में आ गए थे. करीब 22 दिन बाद एक्टर मिले थे. उन्होंने पुलिस को गायब होने के बारे में बताया कि वो आध्यात्मिक यात्रा पर निकले थे.

बिग बॉस 18 में भाग लेने के लिए किन नामों की हो रही चर्चा

कहा जा रहा है कि बिग बॉस 18 में शोएब इब्राहिम, धीरज धूपर, करम राजपाल, नायरा बनर्जी, करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, ऋत्विक धनजानी, देब चंद्रिमा सिंघा रॉय, शहजादा धामी आ सकते हैं. हालांकि किसी भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फाइनल नाम मेकर्स ही बताएंगे.

Also Read- Bigg Boss 18: ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस एक्टर को मिला सलमान खान का शो, अभीरा से है कनेक्शन

Also Read- Anupama Twist: शो में इस नये एंट्री से मचेगा हंगामा, आशा भवन से अपनी मां को धक्के मारकर निकालना चाहता है तोशू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >