Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनने के लिए विवियन डीसेना से भिड़े करण वीर मेहरा, किसकी होगी जीत

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का हर एपिसोड मजेदार बनता जा रहा है. अब घर में टाइम गॉड बनने के लिए विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा में जंग छिड़ेगी. दोनों ने एक दूसरे पर तीखा वार करेंगे.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां हर कंटस्टेंट एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. बीते दिनों नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा, अरफीन खान, ईशा सिंह, एलिस कौशिक, श्रुतिका अर्जुन और शहजादा धामी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हुए. अब शो का नया प्रोमो आउट हुआ है. जहां बीबी हाउस एक महल में तब्दील हुआ. विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच टाइम ऑफ गॉड बनने के लिए मुकाबला हो रहा है. महारानी बनी शिल्पा शिरोडकर विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा से पूछती है कि वह इस खिताब के लायक क्यों है. विवियन ने कहा, “मैं सभी घरवालों को उनका हक दिलाऊंगा.” करण वीर ने तुरंत काउंटर किया और कहा कि “नेताओं को उदाहरण पेश करके नेतृत्व भी करने आना चाहिए.” तभी विवियन ने आगे कहा कि जो रिश्तों को नहीं समझता वह कुछ न बोले. ये सुनकर करण को गुस्सा आया और उन्होंने तीखी बहस करते हुए कहा, “एक लड़की की टॉयलेट आदतों के बारे में खुलेआम नेशनल टीवी पर बताना पूरी तरह से मूर्खता है. इसलिए वह जो कह रहे हैं, उस पर मैं विचार नहीं करना चाहता.” मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “टाइम गॉड की गद्दी के लिए विवियन और करण में छिड़ी है जंग, देखिए कौन रहता है खड़ा इनके संग.”

Also Read- Bigg Boss 18 New Promo: अविनाश मिश्रा ने लगाया चोरी का आरोप, तो करण वीर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा ‘मैं सामने से लेने वालों…’

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान ने करण वीर की दो असफल शादियों का उड़ाया मजाक, कहा ‘कहीं इसलिए तो नहीं दोनों छोड़…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >