Bigg Boss 18 Elimination: फिनाले के करीब आकर ये कंटेस्टेंट घर से हुई बेघर, नाम जानकर लगेगा झटका

Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 अब फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. जहां अगले हफ्ते फैमिली वीक होगा. जिसमें घरवालों से मिलने उनके लव वन्स आएंगे. हालांकि इस वीक सारा अरफीन खान घर से बेघर हो गई हैं.

Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 में हर दिन हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां कंटेस्टेंट्स अपनी गेम मजबूत करने के लिए अपना 100 परसेंट दे रहे हैं. बीते दिनों घर के अंदर टाइम गॉड टास्क हुआ. जिसमें चुम दरांग जीत गई और वह एक हफ्ते के लिए नॉमिनेशन से बच गई. इधर इस वीक विवियन डीसेना, सारा अरफीन खान, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर और रजत दलाल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं.

सारा अरफीन खान हुई एलिमिनेट

बिग बॉस 18 के अंदर गेम मजबूत होता जा रहा है. इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट घर से बेघर हुआ. वह कोई और नहीं बल्कि सारा अरफीन खान है. द खबरी की ट्वीट की मानें तो सारा घर से एलिमिनेट हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स उनके एविक्ट होने पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”सारा एंटरटेनमेंट अच्छा दे रह�� थी, लेकिन उनको अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कशिश को एलिमिनेट होना चाहिए था, वह गंध फैलाने के अलावा कुछ नहीं कर रही हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वो साइको थी… अच्छा हुआ चली गई.”

सारा की करणवीर से हुई जबरदस्त लड़ाई

दरअसल बिग बॉस ने टाइम गॉड के लिए एक टास्क दिया. जिसमें प्रतियोगियों को रेसट्रैक के साथ स्कीबोर्ड पर लगातार अपने पैर हिलाने थे. टास्क के बीच में सारा बाहर हो गई. जिसके बाद वह गुस्से से आग बबूला हो गई. उन्होंने साथी प्रतियोगियों करणवीर मेहरा और चुम दरंग के साथ तीखी नोकझोंक शुरू की. उन्होंने स्कीबोर्ड पर हमला भी किया. बाद में विवियन ने करण से सवाल किया. हालांकि उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया और कहा कि तू कौन सा इंस्पेक्टर है कि मुझे पीओवी सुनाना है?

यह पढ़ें- Bigg Boss 18 Nominations: इन 7 घरवालों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, टाइम गॉड ने बदला गेम

यह पढ़ें- Bigg Boss 18 PROMO: घरवालों ने की कशिश कपूर पर सवालों की बारिश, कहा- पति पत्नी और वो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >