Bigg Boss 18 Video: टाइम गॉड बनते ही ईशा ने दोस्ती रखी साइड, विवियन-अविनाश बोले- गलत लड़की को…

Bigg Boss 18: ईशा सिंह इस वक्त घर की नई टाइम गॉड है. ऐसे में अब बिग बॉस 18 का प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस विवियन और अविनाश से काम करवाती नजर आ रही हैं.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 इन-दिनो दर्शकों को खूब मसाला दे रहा है. शो में जबसे पांच वाइल्डकार्ड की एंट्री हुई है, तबसे घर में झगड़े बढ़ते जा रहे हैं. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि विवियन डीसेना और ईडन को पछारते हुए ईशा सिंह नई टाइम गॉड बन गई हैं. उन्हें अविनाश मिश्रा का फुल सपोर्ट मिला. हालांकि टास्क के दौरान करण वीर मेहरा ने काफी समस्या पैदा करने की कोशिश की, लेकिन सभी विफल रहें. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें विवियन और अविनाश ईशा को ताना मारते दिख रहे हैं.

विवियन ने ईशा सिंह के साथ किया बेहतरीन मजाक

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में ईशा सिंह अपने दोस्तों विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा से अपना काम करवाती नजर आ रही हैं. विवियन मजाक में कमेंट करते हैं, “गलत लड़की को टाइम गॉड बना दिया.” एक्ट्रेस रजत दलाल से मसाज लेती और चिल करती भी नजर आ रही हैं. अविनाश भी मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ”गलती हो गया, बहुत बड़ी गलती हो गया.”

कैसे बिग बॉस के घर में हुआ था टाइम गॉड टास्क

टाइम गॉड टास्क में, करण वीर मेहरा ने एडिन रोज को अपनी पीठ पर चढ़ाया था, जबकि विवियन को रजत दलाल का साथ मिला. शिल्पा शिरोडकर ने संचालक की भूमिका निभाई. टाइम गॉड टास्क से बाहर होने वाले पहले प्रतियोगी विवियन थे. बाद में, करण को एडिन को अपनी पीठ पर बिठाकर रुकते हुए देखा गया, जिसे शिल्पा ने नियम का उल्लंघन बताया. बाद में शिल्पा ने घोषणा की थी कि, “ईशा टाइम गॉड हैं.” करण वीर इस मामले में गुस्सा हो गए और कहा कि ईशा हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही हैं.

Also Read: Bigg Boss 18 Winner: ये कंटेस्टेंट बनेगा बिग बॉस 18 का विनर, ऐलिस कौशिक ने किया रिवील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >