Bigg Boss 18: ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा की दोस्ती में आई खटास, एक्ट्रेस बोली- तुम इतने निर्दयी… VIDEO

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 इन-दिनों फुल स्पीड से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. घर में हर दिन झगड़े हो रहे हैं. अब लगता है कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा, जो अपनी दोस्ती की मिसाल देते थे अब एक टास्क के बाद सबकुछ खत्म कर देंगे.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 जबसे ऑनएयर हुआ है, तबसे दर्शकों का पसंदीदा रियालिटी शो बना हुआ है. हर कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. अविनाश मिश्रा घर के नए विलेन बनकर उभरे हैं. वह राशन के लिए सभी घरवालों को अपनी ऊंगली पर नचा रहे हैं. अब बिग बॉस 18 का नया एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. एपिसोड में एक टास्क होगा, जहां प्रतियोगियों को घर में भोजन के लिए अपने पर्सनल आइटम को नष्ट करना पड़ेगा. ट्विस्ट यह है कि आरफीन खान और अविनाश मिश्रा प्रत्येक प्रतियोगी को दिए जाने वाले राशन की मात्रा तय करेंगे. नए प्रोमो में ईशा सिंह इमोशनली टूटती नजर आ रही हैं. वह फूट-फूटकर रो रही हैं. क्योंकि उन्हें राशन के लिए अपनी मां की शॉल की कुर्बानी देनी पड़ती है. वीडियो में ईशा सिंह यह कहती हैं कि “अविनाश, तुम इतने निर्दयी नहीं हो सकते.” ईशा अविनाश से कहती है कि यह जानने के बावजूद कि वह अपनी मां के कितनी करीब है, अभिनेता उसे अपनी मां के शॉल का त्याग करने के लिए कहता है. उनकी दोस्त ऐलिस कौशिक ने कहा कि वह अपना पर्सनल आइटम किसी के लिए भी न छोड़े. इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “राशन के लिए ईशा ने त्यागी मां की शॉल, क्या अविनाश और उसकी दोस्ती में ये एक्ट बनके आएगा?”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >