Bigg Boss 18 की ये कंटेस्टेंट तोड़ेगी हिना खान का रिकॉर्ड, जानें कैसे

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 बस शुरू होने वाला है. ऐसे में हर किसी की नजर इसी बात पर है, कि घर के अंदर कौन से सेलेब्स एंट्री लेंगे. निया शर्मा ने पहले ही फैंस का दिल तोड़ दिया. अब एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो हिना खान के रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं.

Bigg Boss 18: बिग बॉस का 18वां सीजन बस कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है. फैंस सलमान खान और नए कंटेस्टेंट स��� मिलने के लिए बेताब है. सोशल मीडिया पर रियालिटी शो ट्रेंड कर रहा है. इस साल की थीम ‘टाइम का तांडव’ है, जो पास्ट, वर्तमान और भविष्य से रिलेटेड है. दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में काफी कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो दर्शकों के घरों में ढेर सारी एंटरटेनमेंट लेकर आएगा. नए सीजन में ऐसी कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाली है, जो हिना खान के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है.

नायरा बनर्जी हिना खान के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार

दिव्य दृष्टि और पिशाचिनी जैसे शोज में धमाल मचाने वाली नायरा बनर्जी सलमान खान के शो में एंट्री लेने के तैयार है. एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी 13 का भी हिस्सा रही है. उनकी ग्लैमरस अदाओं के फैंस दीवाने है. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें अभिनेत्री ने बीबी हाउस में धमाल मचाने के लिए 300 से 400 कपड़े पैक किए है. हर दिन वह अलग आउटफिट में नजर आएंगी. हर उन्होंने पूरे सीजन में ऐसा किया, तो वह हिना खान के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. बता दें कि हिना ने घर के अंदर अपनी एक भी आउटफिट रिपीट नहीं की थी. नायरा का असली नाम मधुरिमा है. उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री से अपने करियर की शरुआत की थी.

नायरा के साथ इस कंटेस्टेंट को सलमान खान ने घोषित किया फाइनलिस्ट

बिग बॉस के मेकर्स ने एक प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें सलमान खान ने दो कंटेस्टेंट्स को फाइनलिस्ट बताया. ये स्टार्स कोई और नहीं बल्कि विवियन डीसेना और ऐलिस कौशिक है. फैंस दोनों को गेम खेलते देखने के लिए एक्साइटेड हैं. इस बार बीबी हाउस में जिम नहीं होगा. हालांकि जेल में बहुत ही अलग ढंग से डिजाइन किया गया है.

Also Read- Bigg Boss 18: लास्ट मोमेंट पर Nia Sharma ने झाड़ा ‘बिग बॉस’ शो से पल्ला, तो सोशल मीडिया पर…

Also Read- Bigg Boss 18 Salman Khan Fees: जानिए बिग बॉस के लिए सलमान खान कितना फीस लेते हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >