Bigg Boss 18: रजत दलाल और चुम दरांग को पछाड़कर ये कंटेस्टेंट बना नया टाइम गॉड, जानें नाम

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में बीते दिनों टाइम गॉड टास्क हुआ. जिसमें सभी प्रतियोगियों ने अपनी पूरा जान लगा दी. अब कहा जा रहा है कि रजत और चुम को हराकर अविनाश मिश्रा नए टाइम गॉड बन गए हैं.

Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस 18 में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. घर के रिश्ते हर गुजरते दिन के साथ बदल रहे हैं. नॉमिनेशन टास्क में अविनाश मिश्रा ने उस वक्त घरवालों को हैरान कर दिया, जब उन्होंने अपने दोस्त विवियन डीसेना को नॉमिनेट किया. डीसेना के अलावा इस हफ्ते पांच और प्रतियोगी नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें करणवीर मेहरा, एडिन रोज, तजिंदर बग्गा, चाहत पांडे और दिग्विजय राठी शामिल हैं. अब घर में टाइम गॉड टास्क हुआ. जिसमें हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

बिग बॉस 18 के घर में हुआ टाइम गॉड टास्क

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी जैसे प्रतियोगी ड्राइवर बने थे, जबकि यामिनी और चाहत पांडे पुलिस थी और कार्य की संचालक भी. इसमें अविनाश, श्रुतिका, चुम और रजत गेम में आगे रहे. नए प्रोमो में चारों प्रतियोगियों को पानी का कटोरा लेकर चलते देखा जा सकता है, जिसे वे गिरा नहीं सकते हैं.

रजत दलाल और चुम दरंग को पछाड़कर ये कंटेस्टेंट बना टाइम गॉड

अब कहा जा रहा है कि टाइम गॉड टास्क में चुम और रजत को पीछे करके अविनाश मिश्रा ने बाजी मार ली. बिग बॉस तक ने एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया. जिसमें कहा गया कि टास्क में तीन राउंड हुए. पहले राउंड में कशिश संचालक रहीं और श्रुतिका बाहर हो गईं. दूसरे राउंड में श्रुतिका संचालक थीं और रजत बाहर हो गए. तीसरे राउंड में रजत संचालक था और चुम बाहर हो गई. अंत में अविनाश टाइम गॉड टास्क जीत गए. वायरल पोस्ट पर बिग बॉस फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिया. एक यूजर ने लिखा, ”चाहत ने रजत को धक्का दिया… वह हर दिन के साथ विलेन बन रहे हैं.. कोई एक्शन लेना चाहिए?? एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अविनाश भाई दिमाग तो है… बेहतरीन गेम से कहीं जीत न जाए.”

Also Read- Bigg Boss 18 के मेकर्स पर भड़के अविनाश मिश्रा, नॉमिनेशन टास्क में दे दिया अपने ही करीबी दोस्त को धोखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >