Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के बाद अब इस दोस्त ने विवियन डीसेना को दिया धोखा, बेघर होने के लिए किया नॉमिनेट

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में नॉमिनेटेड सदस्य को एक बार फिर खुद को नॉमिनेशन से बचने का मौका मिलता है. उन्हें एक टास्क दिया जाता है. इसी दौरान अविनाश के बाद अब ईशा ने विवियन के पीठ में खंजर घोंपने का काम किया.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में अविनाश मिश्रा ने अपने दोस्त विवियन डीसेना को नॉमिनेट किया और घरवालों को बताया कि अब वह सही मायनों में गेम खेल रहे हैं. उनके बाद ईशा सिंह ने भी विवियन की पीठ में खंजर घोंपा है.

अविनाश के बाद ईशा ने दिया विवियन को धोखा

दरअसल बिग बॉस ने अनाउंस किया कि नॉमिनेटेड सदस्य को एक मौका दिया जाता है इस हफ्ते खुद को बचाने का. अविनाश कार्य के संचालक के तौर पर देखे जा सकते हैं. ईशा सिंह ने स्मार्ट मूव दिखाते हुए विवियन को खतरे में डालते हुए खुद को बचाया. पहले राउंड में कशिश ने चाहते को आउट कर दिया. वहीं दूसरे और तीसरे राउंड में ईशा ने विवियन और दिग्विजय को बाहर किया. इस बात से विवियन का दिल टूट जाता है.

ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेटेड

दूसरी ओर ईशा सिंह भी अपने फैसले पर बुरा महसूस करती है और सारा को जाकर गले लगा लेती है. इसी टास्क में रजत दलाल की वजह से करणवीर मेहरा को चोट लग जाती है और खूब हंगामा देखने को मिलता है. हालांकि बाद में करण चुम की मदद से बच जाते हैं और आखिरकार एडिन रोज, तजिंदर बग्गा, चाहत पांडे, विवियन डीसेना और दिग्विजय राठी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. मेकर्स ने शो का टाइम स्लॉट बदल दिया है. बिग बॉस 18 अब सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे प्रसारित होगा, और वीकेंड एपिसोड रात 9:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा.

Also Read- Bigg Boss 18: रजत दलाल और चुम दरांग को पछाड़कर ये कंटेस्टेंट बना नया टाइम गॉड, जानें नाम

Also Read- Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनते ही इस कंटेस्टेंट ने लिया करणवीर मेहरा से बदला, अब बदलेगा घर का पूरा माहौल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >