Bigg Boss 17: वीकेंड का वार में बेहोश हुई ये कंटेस्टेंट, क्या शो से कटेगा पत्ता? मुनव्वर फारूकी से है कनेक्शन

1 / 1
Bigg Boss 17: वीकेंड का वार में बेहोश हुई ये कंटेस्टेंट, क्या शो से कटेगा पत्ता? मुनव्वर फारूकी से है कनेक्शन
फुल स्क्रीन में देखें

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार में बेहोश हुई ये कंटेस्टेंट, क्या शो से कटेगा पत्ता? मुनव्वर फारूकी से है कनेक्शन

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 17 में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिल रहा है. शो इन दिनों काफी रोमांचक हो गया है. हाल ही में इससे ऐश्वर्या शर्मा बाहर हो गई थी. इस बीच वीकेंड का वार एपिसोड के बाद एक कंटेस्टेंट बेहोश हो गई. आपको पूरी बात बताते है.

बिग बॉस 17 में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिल रहा है. हर दिन दर्शकों को इसमें लड़ाई, झगड़ा और कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है.

शुक्रवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने आयशा खान को खूब फटकारा था. साथ ही उन्होंने मुनव्वर फारूकी को जमकर डांट लगाई. उसके थोड़ी देर बाद आयशा बेहोश हो गई.

द खबरी ने अपने एक्स पर लिखा, वीकेंड का वार के दौरान बेहोश हो जाने के कारण मेडिकल इमरजेंसी के कारण आयशा खान को घर से बाहर लाया गया. अभी तक उन्हें आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है.

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने मुनव्वर और आयशा से उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया और दोनों पर चिल्लाए. सलमान ने सवाल किया, “आयशा, शो में आने का आपका इरादा क्या है?”

आयशा ने बताया कि वह मुनव्वर से सार्वजनिक माफी चाहती है. सलमान ने पूछा, “आप राष्ट्रीय टेलीविजन पर माफी चाहते थे?” उन्होंने कहा, “हर जोड़े के बीच झगड़े होते हैं लेकिन वे राष्ट्रीय टेलीविजन पर इस तरह नहीं होते हैं.”

सलमान खान ने मुनव्वर फारूकी से कहा, ‘आप अपने स्टैंडअप कॉमेडी एक्ट में बहुत कुछ कहते हैं लेकिन यहां नहीं बोल पा रहे हैं.’ बता दें कि आयशा ने मुनव्वर पर गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि वह उसके साथ डबल डेटिंग कर रहे हैं.

आयशा ने कहा था कि मुनव्वर नाजीला के साथ रिश्ते का नाटक कर रहा था. बाद में, मुनव्वर ने स्वीकार किया कि घर में प्रवेश करने से पहले उसने उससे ब्रेकअप कर लिया था. आयशा ने ये भी कहा था कि वो नाजिला के साथ रहते हुए उन्होंने उससे शादी के लिए दो बार पूछा था.

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 17 का फिनाले 29 जनवरी 2024 को होगा. इसके खत्म होने के बाद नया रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ शुरू होगा.

बिग बॉस 17 में फिलहाल ऑरा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, आयशा खान, अनुराग डोभाल, मन्नारा चोपड़ा, रिंकू धवन, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल हैं.

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा रानी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 17 में भाग लेंगी. हालांकि पहले ऐसी खबरें थी कि वो झलक दिखला जा 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री लेगी. लेकिन अब उनके बिग बॉस 17 में आने की संभावना काफी ज्यादा है.

Also Read: Bigg Boss 17 Finale Date: बिग बॉस 17 का फिनाले कब होगा? जानें कब आएगा आखिरी एपिसोड, ये शो करेगा रिप्लेस!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >