Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी होंगे इस सीजन के विनर! रैपर बादशाह ने कही ये बात, VIDEO

हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सिंगर किंग ने बिग बॉस 17 हाउस में मुनव्वर फारुकी की यात्रा की सराहना की. साथ ही उन्होंने अपने फैंस से मुनव्वर को वोट देने के लिए कहा. किंग ने अपने प्रशंसकों को फारुकी को बिग बॉस सीजन 17 का विजेता बनाने के लिए प्रोत्साहित किया.

बिग बॉस 17 अपने फिनाले अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बिग बॉस 17 जीताने के लिए भरपूर वोट कर रहे हैं. मुनव्वर फारुकी को हर तरफ से भारी समर्थन मिल रहा है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, किंग ने बिग बॉस 17 हाउस में मुनव्वर फारुकी की यात्रा की सराहना की. साथ ही उन्होंने अपने फैंस से मुनव्वर को वोट देने के लिए कहा. किंग ने अपने प्रशंसकों को फारुकी को बिग बॉस सीजन 17 का विजेता बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. रैपर बादशाह ने भी बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले मुनव्वर फारुकी के लिए अपना समर्थन दिखाया. गायक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया और अपने फैंस से कॉमेडियन के लिए वोट करने को कहा. बादशाह ने कहा, “वैसे तो मुझे कहने की जरूरत नहीं है, लेकिन बिग बॉस में मुनव्वर ही जीतेगा. वोट करो, वोटिंग लिंक यहां है, क्योंकि ट्रॉफी तो…पता ही है.” बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी, अरुण मैशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे है.

Also Read: Bigg Boss 17 Winner: ट्रॉफी के साथ बिग बॉस 17 के विनर को मिलेगा इतने लाख का चेक, जानें कौन मारेगा बाजी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >