Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बिग बॉस के घर से हाल ही में खानजादी उर्फ फिरोजा खान बेघर हो गई है. अब सुनने में आ रहा है कि बिहार की बेटी मनीषा रानी इसमें एंट्री लेने वाली है.

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो से कुछ समय पहले ही खानजादी बाहर हुई है. मेकर्स अब एक वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाने वाले है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी बिग बॉस 17 में भाग लेने वाली है. बिहार की बेटी मनीषा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. उसके आने से शो की टीआरपी बढ़ेगी.

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा रानी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में सलमान खान के शो में आएगी. हालांकि पहले ऐसी खबरें थी कि वो झलक दिखला जा 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री लेगी. लेकिन अब उनके बिग बॉस 17 में आने की संभावना काफी ज्यादा है.

बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा ने अपने गेम से दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था. उनके बोलने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था. एक बार फिर वो अपना जादू चलाने बिग बॉस 17 में आ रही है.

बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद मनीषा रानी कई प्रोजेक्ट्स में दिखी. सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई और सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ वो एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी.

मनीषा मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली है. उसके पिता मनोज कुमार चंडी जो पेशे से ट्रांसपोर्ट कूरियर संचालक हैं. आरडी एंड डीजे कॉलेज से उसने अंग्रेजी में स्नातक पास किया.

मनीषा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उनके वीडियोज पर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स आते है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फैन हैं.

हाल ही में बिग बॉस 17 में आयशा खान की एंट्री हुई है, जिसने मुनव्वर फारुकी को लेकर कई राज खोले. आयशा ने मुनव्वर पर कई तरह के आरोप लगाए.

बिग बॉस 17 में ऑरा, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, आयशा खान, अनुराग डोभाल, मन्नारा चोपड़ा, रिंकू धवन, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल हैं.

बिग बॉस ने ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट और अनुराग डोभाल को बिग बॉस 17 के इस सप्ताह के लिए नॉमिनेटेड प्रतियोगियों के रूप में घोषित किया है.

Also Read: Bigg Boss 17 को बीच में ही छोड़ने का इस कंटेस्टेंट ने लिया फैसला! टूटेगा दो हंसों का जोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >