Bigg Boss 17: कंबल के अंदर एक दूसरे संग कोजी हुए ईशा मालवीय-समर्थ जुरैल, किया लिपलॉक, फैंस बोले- हद है…

बिग बॉस हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड की काफी चर्चा हो रही है. जहां ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल को एक बिस्तर में कोजी होते देखा जा सकता है. हद तो तब हो गई जब दोनों ने एक दूसरे को किस कर लिया. ये देखकर फैंस हैरान हैं.

बिग बॉस 17 हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ ​​खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, समर्थ जुरेल, इस साल मनस्वी ममगई, सना रईस खान और सोनिया बंसल जैसे स्टार्स धमाल मचा रहे हैं. शो में जबसे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट समर्थ जुरैल की एंट्री हुई है, तब से हर चीज बदला-बदला लग रहा है. उनकी हर रोज अभिषेक से काफी लड़ाईयां हो रही है. जिसके बाद सलमान खान ने वीकेंड का वार पर दोनों की खूब क्लास लगाई. इसके अलावा उनकी अपनी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय संग भी झगड़ते हुए देखा गया. जी हां बीते दिनों किसी बात पर समर्थ ने ईशा के हाथ में रखा ग्लास फेंक दिया. जिसके बाद ईशा ने उनके साथ रिलेशनशिप खत्म करने की बात कही. हालांकि बाद में दोनों लवबर्ड्स की तरह हंसते खेलते देखे गए. अब लेटेस्ट एपिसोड में कपल को एक दूसरे संग कोजी होते हुए देखा गया. जिसके बाद बाहर फैंस उनको लेकर भला-बुरा कह रहे हैं. उनका मानना है कि इन दोनों ने बिग बॉस 17 को टेम्टेशन आईलैंड बना दिया है.

सलमान खान की डांट खाकर ईशा हुई इमोशनल

वीकेंड का वार एपिसोड के बाद, ईशा मालवीय यह याद करते हुए रो पड़ीं कि कैसे सलमान खान ने समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की थी. वह रोते हुए बताती है कि कैसे यह दर्शाया जा रहा है कि वह बुरी है और उनकी वजह से घर में लड़ाईयां चल रही है. समर्थ उन्हें सांत्वना देता है और बताता है कि यह एक सबक है और उसे अपनी गलती के परिणाम भुगतने होंगे.

समर्थ जुरेल-ईशा मालविया ने कंबल में किया लिपलॉक

बाद में जब सभी घरवाले सो चुके थे. तब ईशा और समर्थ प्यार भरे पल एक साथ बिस्तर पर बिता रहे थे. दोनों को एक ही कंबल शेयर करते हुए देखा गया. जिसके बाद समर्थ को ईशा की नाक पर किस करते देखा गया. बाद में दोनों एक दूसरे को देखते हैं और कंबल ऊपर कर लेते है. उसी वक्त अभिषेक कुमार समर्थ और ईशा के बिस्तर के पास पहुंचते हैं और कंबल मांगते हैं. अभिषेक ने समर्थ और ईशा को एक कंबल साझा करने के लिए भी चिढ़ाया और कहा कि, “ये सब मत करों यहां कैमरे लगे हुए हैं.

ईशा और समर्थ पर भड़के फैंस

यह सीन से बाहर सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. उन्होंने ईशा और समर्थ को जमकर खरी-खोटी सुनाई. एक यूजर ने लिखा, “ईशा-समर्थ नेशनल टेलीविजन पर पारिवारिक शो में बेहद गलत हो रहे हैं, पहले #BB17 के हर कोने में हर किसी के सामने बेशर्मी से किस और फिर बेशर्मी से ये सब! अब बेशर्म अंडर-शीट फ़ुटेज!” एक दूसरे यूजर ने कहा ”सलमान ईशा समर्थ को ये समझना चाहिए कि आप कैमरे में है… यार अगर आप रिलेशन में हैं तो फिजिकल होना ठीक है, लेकिन अब आप टीवी पर हैं तो आपको पता होना चाहिए.” तीसरे यूजर ने कहा, ”छी छी छी, ये क्या है, #समर्थ जुरेल एक आदमी होने के नाते बस इसे खो रहा है और #ईशामालवीय को चूम रहा है, समर्थ उससे शादी तो करेगा नहीं 100% गौरेंटी पर ईशा (लारकी) की क्या इज्जत रह जाएगी शर्मनाक.”

Also Read: Bigg Boss 17: ईशा मालवीय पर समर्थ जुरेल ने उठाया हाथ, एक्ट्रेस बोली- ये जो आपने किया मैं रिलेशनशिप तोड़…

ईशा मालवीय की मां ईशा को बिग बॉस के बाहर लाना चाहते हैं

अब उडारियां फेम लोकेश बत्ता ने खुलासा किया है कि ईशा मालवीय की मां को समर्थ के साथ उनके रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी. एक्टर ने कहा, “ईशा की मां और पिता इतने परेशान हैं कि वे उसे शो से बाहर करना चाहते हैं. हालांकि, वे अनुबंध से बंधे हैं…” हाल के एपिसोड में, समर्थ और ईशा को सहज होते देखा गया, जिस पर बत्ता ने कहा, “उनकी मां ने भी खुलासा किया कि वे समर्थ के साथ ईशा की शारीरिक निकटता से ठीक नहीं हैं. समर्थ की एंट्री के बाद वे पहले की तरह शो नहीं देख सकते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >