Bigg Boss 17 में ये स्टार्स लगाएंगी एंटरटेनमेंट का तड़का, कंटस्टेंट लिस्ट हुई LEAK, आप भी देखें

रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. शो अक्टूबर की शुरुआत में ऑन-एयर होने की उम्मीद है. कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं और उम्मीद है कि वे इस सीज़न में भाग लेंगे.

विवादास्पद शो रियालिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों का पसंदीदा है. बिग बॉस ओटीटी 2 14 अगस्त को खत्म हुआ और यह बहुत बड़ी हिट रही. पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव ने सीजन का खिताब अपने नाम किया. बिग बॉस 17 अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होगा. हालांकि मेकर्स की ओर से अबतक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. ऐसी अफवाह है कि अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 के आगामी सीजन का हिस्सा बन सकती हैं. हर्ष बेनीवाल सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 की सफलता के साथ, नेटिज़न्स बिग बॉस के 17वें सीज़न में भी यूट्यूबर्स को देखने की उम्मीद कर सकते हैं. कथित तौर पर रियलिटी शो के प्रतियोगियों में से एक होने के कारण ऐश्वर्या शर्मा सुर्खियां बटोर रही हैं. अभिषेक मल्हान, यूके 07 उर्फ अनुराग डोभाल और कंवर शो का हिस्सा हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >