Bigg Boss 17 के ग्रैंड फिनाले से पहले अभिषेक कुमार की चमकी किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का ये बड़ा प्रोजेक्ट

1 / 1
Bigg Boss 17 के ग्रैंड फिनाले से पहले अभिषेक कुमार की चमकी किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का ये बड़ा प्रोजेक्ट
फुल स्क्रीन में देखें

Bigg Boss 17 के ग्रैंड फिनाले से पहले अभिषेक कुमार की चमकी किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का ये बड़ा प्रोजेक्ट

बिग बॉस 17 में अपने जबरदस्त गेम प्लेन से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिषेक कुमार को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. उन्होंने टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह पक्की की है. अब खबरें आ रही हैं कि घर से बाहर आने से पहले उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है.

बिग बॉस 17 भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक रहा है और अब, लोकप्रिय रियलिटी शो अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है.

टॉप 5 फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण मैशेट्टी हैं. कहने की जरूरत नहीं है कि सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट दे रहे हैं और बाहर दर्शक भी उन्हें भर-भरकर वोट्स दे रहे हैं.

इस बीच, अभिषेक अपने मजबूत खेल और घर में बनाए रिश्ते के कारण बिग बॉस 17 में सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक बनकर उभरे हैं. हैंडसम हंक ग्रैंड फिनाले के दौरान ट्रॉफी जीतने के मजबूत दावेदार लग रहे हैं.

हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि उन्हें घर के अंदर ही एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है. जी हां हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 14 के बारे में.

Also Read: Bigg Boss 17: बिग बॉस विनर की रेस से अंकिता लोखंडे का कटा पत्ता, ये होंगे टॉप 3 फाइनलिस्ट

द खबरी की ओर से शेयर किए गए ट्वीट के अनुसार, रोहित शेट्टी, जो जल्द ही बिग बॉस के घर के अंदर दिखाई देंगे, ने कथित तौर पर अभिषेक को खतरों के खिलाड़ी 14 ऑफर किया है.

रिपोर्टों से पता चलता है कि अभिषेक ने खतरों के खिलाड़ी 14 में काम करने में इंटरेस्ट भी दिखाई है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस ऑफर को ऑफिशियल तरीके से कंफर्म नहीं किया है. खैर अब तो बिग बॉस 17 से बाहर आने पर ही इस राज से पर्दा हटेगा.

Also Read: Bigg Boss 17: ग्रैंड फिनाले से पहले प्रियंका चोपड़ा ने बहन मन्नारा को किया सपोर्ट, बोली- बेस्ट दें बाकी…

इस बीच, अभिषेक, जो बिग बॉस 17 के टॉप 5 फाइनलिस्टों में से एक हैं, दूसरों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. मुनव्वर के शो जीतने और अभिषेक के शो के फर्स्ट रनर अप बनने की खबरें आई हैं. हालांकि विनर कौन होगा ये तो 28 जनवरी को ही पता चलेगा.

अभिषेक कुमार की बिग बॉस जर्नी की बात करें तो वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीया के साथ आए थे. जहां उन्होंने पूरे सीजन में एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए.

हालांकि जब ईशा के बॉयफ्रेंड की एंट्री हुई तो तीनों के बीच काफी लड़ाई हुई और ऐसे ही एक झगड़े में अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मार दिया था. जिसके बाद वह शो से बाहर हो गए थे. हालांकि वीकेंड का वार पर सलमान खान ने फिर से उनकी एंट्री करवाई.

Also Read: Bigg Boss 17: बिग बॉस विनर की रेस से अंकिता लोखंडे का कटा पत्ता, ये होंगे टॉप 3 फाइनलिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >