Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को दी धमकी! बोलीं- मैं घर छोड़ कर चली जाऊंगी…

बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन, समर्थ जुरेल से अभिषेक कुमार के पर्सनालिटी के बारे में बात करते नजर आए और कहा कि वो सबकी बातों में आ रहे हैं. जिसके बाद समर्थ ने अभिषेक को अपनी बातचीत का खुलासा किया.

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हर दिन फैंस को कुछ नया देखने को मिल रहा है. नावेद सोले के बाद हाल ही में जिग्ना वोरा घर से बेघर हुई थी. बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की पर्सनल लाइफ की धज्जियां उड़ गई. विक्की और अंकिता के बीच लड़ाई ने सबका ध्यान खींचा. इतने लविंग कपल को टीवी पर एक-दूसरे से इतने गंदे तरीके से लड़ता देख फैंस चौंक गए. ड्रामा में मोड़ तब आया जब अंकिता और विक्की की मां को आमंत्रित किया गया था. विक्की की मां ने घर में अपने बेटे के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए अपनी बहू की आलोचना की, जहां उन्होंने कहा कि उन्होंने शो में विक्की पर चप्पल फेंकी थी. वहीं, अंकिता की मां ने दोनों को एक साथ प्यार से रहने के लिए कहा. अब लेटेस्ट एपिसोड में विक्की से अंकिता कहती है कि, मैं घर छोड़ कर चली जाउंगी. चलिए आपको बताते है पूरी बात.

बिग बॉस 17 का लेटेस्ट एपिसोड

बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन, समर्थ जुरेल से अभिषेक कुमार के पर्सनालिटी के बारे में बात करते नजर आए और कहा कि वो सबकी बातों में आ रहे हैं. जिसके बाद समर्थ ने अभिषेक को अपनी बातचीत का खुलासा किया. उसके बाद अभिषेक ने विक्की को कन्फर्ट किया. तीनों गलतफहमी में फंस गए थे. इसी को लेकर अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की को गेम में पूरी तरह शामिल ना होने के बारे में समझाया. अंकिता, विक्की से कहती है, “मुझे पता है कि तुम क्या फील कर रहे हो. तुम किसी को कुछ भी जवाब नहीं दोगे. चिंटू, पिंटू, टिंटू, उन्हें अपने से दूर रखो.” विक्की उसकी बातों में सहमति जताता है औऱ कहता है कि वो समझ रहा है. अंकिता कहती है, “आप इस वीक किसी को कोई सफाई नहीं देंगे. आप इस हफ्ते किसी से बात नहीं करेंगे. आप उन लोगों के साथ बैठे जिन्हें आप पसंद करते हैं, एजॉय लें और खेल के बारे में ज्यादा टेंशन ना लें.”

अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को समझाया

अंकिता लोखंडे, विक्की जैन से कहती है, “अगर कोई आपसे बात नहीं करना चाहता है तो उनसे बात न करें. मैं हूं आपके लिए हूं और जो लोग आपके साथ बैठना चाहते हैं वे आपके साथ बैठेंगे. ये लोग कौन हैं? वे किस बारे में बात कर रहे हैं? वे खेल के बारे में कुछ नहीं पता. कोई बात नहीं, चीजें होती रहती हैं। जब तुम समर से बात कर रहे थे तो मैंने तुम्हें चेतावनी भी दी थी. याद है मैंने तुमसे कहा था कि उसके साथ ऐसा मत करो, वह तुम्हारी पीठ में छुरा घोंप देगा और ऐसा ही हुआ.” साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि, जिस तरह से समर्थ जुरेल तुमसे बात करता है विक्की, मुझे यह पसंद नहीं आ रहा है.

Also Read: Bigg Boss 17: क्या अंकिता लोखंडे बनने वाली हैं मां? प्रेग्नेंसी टेस्ट का आया रिजल्ट

अंकिता ने दी विक्की को वॉर्निंग

अंकिता आगे विक्की से बात करते हुए कहती है, “जिस ने तेरी ये बेज्जती की है, किसी चीज के लिए नहीं. यह एक खेल है, मैं समझती हूं लेकिन मेरे घर ये लोग नहीं आएंगे विक्की. और अगर तू इनको लेके आया ना तो मैं घर छोड़ के चली जाउंगी.” वहीं, हाल ही में अंकिता और नील भट्ट की जबरदस्त लड़ाई हुई. अंकिता, नील से कहती है, “मुझे लग रहा है कि आप सिर्फ एक सेफ गेम खेल रहे हैं, क्योंकि आप फेक हो ना. आपका गेम फट्टू है.” नील ने जवाब देते हुए कहा, “मुझसे ऐसी बात मत करो, क्योंकि सबको पता है कि आप कितने फेक हैं, इसलिए मैं आपकी एक्टिंग कर रहा हूं. मैं तुम्हें पोक करता रहूंगा और मुझे जब नॉमिनेट करना होगा करुंगा.

कौन है इस हफ्ते डेंजर जोन में

द खबरी की रिपोर्ट की मानें तो इस हफ्ते नाम रिंकू धवण, विक्की जैन, खानजादी, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग और अरुण शेट्टी डेंजर जोन में हैं. बता दें कि जिग्ना वोरा का सफर बिग बॉस 17 से खत्म हो चुका है. जिग्ना एक पूर्व भारतीय पत्रकार हैं, जिन्हें ज्योतिर्मय डे हत्याकांड में झूठा आरोप लगने के कारण कठिन समय का सामना करना पड़ा. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और वह सलाखों के पीछे थी. हाल ही में, उन्हें एक बार फिर प्रसिद्धि मिली क्योंकि उनकी कहानी बताने वाली स्कूप नाम की एक वेब सीरीज नेटफ्लिक्स में आई. इसके बाद जिग्ना ने बिग बॉस 17 के घर में एंट्री की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >