Bigg Boss 17 में होगा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का तलाक! बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा कुछ

Bigg Boss 17: हर गुजरते दिन के साथ बिग बॉस 17 काफी ज्यादा दिलचस्प और रोमांचक होता जा रहा है. सलमान खान के शो में आने से पहले अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बहुत लविंग और केयरिंग कपल माने जाते थे, लेकिन जब से वो शो में आए है, तब से उनके बीच खूब लड़ाई हो रही है.

बिग बॉस 17 काफी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. रियलिटी शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन नजर आ रहे हैं. इन दिनों शो में उनकी लड़ाई ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आए दिन लड़ते दिख जाते है. छोटी से छोटी बातों पर दोनों खूब लड़ते नजर आते है. अब तक उनकी लड़ाई ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है.

बिग बॉस के घर में दो महीने से अधिक समय बिताने के बावजूद अंकिता और विक्की लगातार एक-दूसरे से बहस करते दिख जाते है. विक्की को अंकिता के लिए टॉक्सिक पार्टनर के रूप में लेबल किया गया है.

लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता और विक्की एक छोटी से बात पर भिड़ जाते है. विक्की ने खानजादी से अपने लिए खाना बनाने के लिए कहा, जिसपर अंकिता ने कहा कि वो अपने पति के लिए खाना बनाएगी. लेकिन विक्की ने उसे मना कर दिया.

अंकिता ने विक्की से कहा कि ‘बीवी के हाथ का खाना पसंद नहीं है’. इस पर विक्की ने जवाब में ‘तुम्हारे खाने में प्यार नहीं है’. विक्की ने यहां तक कह दिया कि तीन साल में उसने कभी भी अपने हाथ से बना खाना उसके लिए नहीं बनाया.

जिसके बाद सोशल मीडिया पर अंकिता और विक्की के रिश्ते को लेकर भविष्यवाणियां यूजर्स करने लगे. यूजर्स ने सुझाव दिया कि बिग बॉस के घर के भीतर तलाक हो सकता है.

सोशल मीडिया पेज “बिग बॉस खबरी” का एक पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें लिखा हुआ है कि, बिग बॉस के घर में 2 शादी हुए है अभीतक, क्या इस बार शो के हिस्ट्री में पहली बार तलाक देखने मिलेगा.

हालांकि, अटकलों के बीच, कुछ यूजर्स का कहना है कि अंकिता और विक्की के झगड़े शो के निर्माताओं द्वारा लिखे गए हो सकते हैं और बाद में ये कपल सुलह कर लेंगे.

हाल ही में, एक कोरियाई सिंगर आओरा ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया. जबकि, सना रईस खान खेल से बाहर हो गईं. अब मन्नारा, ऐश्वर्या, अभिषेक, ईशा, विक्की, नील, अनुराग, रिंकू, अरुण, खानजादी ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं.

इधर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि मुनव्वर फारूकी इस सीजन के सबसे मजबूत प्रतियोगी हैं और वह रियालिटी शो जरूर जीत सकते हैं. घर से बाहर आए एक्स कंटेस्टेंट ने भी उनका ही नाम लिया.

Also Read: Bigg Boss 17: सबका मजाक उड़ाने वाले केआरके बने बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट के फैन, कहा- कह सकता हूं कि…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >