Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने निमृत को बनाया घर का अगला कैप्टन, टीना बोली- सब के सब यहां धोखेबाज है...

बिग बॉस के घर में इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा चल रहा है. शो के अगले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि शिव निमृत को घर का नया कैप्टन के तौर पर चुनते है. इस बात से टीना खफा हो जाती है और सबको धोखेबाज कहती है.

बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. हर दिन कई घरवालों के बीच किसी न किसी मुद्दे को लेकर लड़ाई होती है. अब शो के लेटेस्ट प्रोमो में, बिग बॉस शिव ठाकरे को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और घर का नया कैप्टन चुनने के लिए कहते है. अगले कैप्टन के नाम के बारे में पूछे जाने पर, शिव अपनी दोस्त निमृत कौर अहलूवालिया का नाम लेते हैं. ये बात सुनकर टीना दत्ता गुस्से से आगबबूला हो जाती है और सभी को खरी-खोटी सुनाती है.

शिव से नाराज हुई टीना दत्ता

प्रोमो वीडियो में, हम टीना को शिव से नाराज होते हुए देखते हैं, क्योंकि शिव ने उनके बजाय निमृत को अगले कैप्टन के रुप में चुना. टीना निमृत से भी चिढ़ जाती है और कहती है, “इस आदमी (शिव) पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता. यह नाम लेने के बारे में नहीं है, यह उस चर्चा के बारे में है, जिसे हम सभी ने किया था. तुम सब धोखेबाज और झूठे हो…जैसे निमृत तुम कैप्टन बन गई हो, तुम्हारी बदतमीजी कुछ और हद तक बढ़ गई है.” निमृत ने टीना को जवाब देते हुए कहा, “चलो चलो, मुझे एहसास हुआ कि तुम कितने अच्छे दोस्त हो, अब यह पूरी तरह से देख सकती हूं.”

https://twitter.com/ColorsTV/status/1596932006620774401
Also Read: Bigg Boss 16: सुम्बुल तौकीर ने फहमान को किया किस, दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस बोले- काश ये समय रुक जाता
निमृत और शिव ने टीना के साथ खेला गेम

बाद में टीना शालीन भनोट के साथ बैठी हुई दिखाई देती हैं और कहती हैं, ”अब तुम खेलो और यह मैं बोलती हूं…मैं अब सबको तोड़ना चाहती हूं और अब निमृत की कप्तानी 3 दिन में चली जाएगी अब आप देखिए. लेटेस्ट एपिसोड में, हमने शिव, निमृत और टीना को किचन में बहस करते हुए देखा और यह इतनी ऊंचाई तक पहुंच गया कि शिव और निमृत टीना के बॉसी स्वभाव के कारण उसे कैप्टन नहीं बनाने का फैसला करते हैं. वे दोनों कहते हैं, “अभी वह इतनी बॉसी हो रही है…तो पता नहीं कैप्टन बनने के बाद क्या ही करेगी. चलो उसे कैप्टन नहीं बनाते, क्योंकि वह इसके लायक नहीं है और जिस तरह से वह पूछ रही है, वह मुझे गौतम विग की याद दिलाती है, क्योंकि वह भी इतनी उत्सुकता से कप्तान बनना चाहता था. वह उसी तरह का व्यवहार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >