Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में रहने के लिए 'इमली' कर रही तगड़ी फीस चार्ज! जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

बिग बॉस 16 में इमली यानी सुंबुल तौकीर खान आ चुकी है. सुंबुल टीवी की दुनिया में जाना-पहचाना चेहरा है. इमली शो में वो लीड रोल प्ले कर रही थी. एक्ट्रेस अब बिग बॉस 16 में तड़का लगाएंगी.

Bigg Boss 16: सलमान खान का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) वापस आ गया है. इस बार शो में टीवी की बहू इमली यानी सुंबुल तौकीर खान ( Sumbul Touqeer Khan) नजर आएगी. सुंबुल पहले ही अपनी एक्टिंग का जादू दर्शकों पर चला चुकी है. वो इमली से घर-घर में पहचानी जाती है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि वो बिग बॉस के घर में रहने के लिए मोटी फीस ले रही है.

बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान

बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान क्या कमाल दिखाती है, ये आने वाले हफ्तों में पता चलेगा. एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 19 साल है और वो बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट है. सुंबुल ने एंट्री लेते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वो सलमान खान के सामने उनकी नकल करते दिखी.

https://twitter.com/arghasrk129/status/1576266439429787648
सुंबुल तौकीर खान की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ‘बिग बॉस 16’ के लिए सुंबुल तौकीर खान प्रति सप्ताह 12 लाख रुपये चार्ज कर रही है. एक फैन पेज ने ये दावा किया है. हालांकि इसपर एक्ट्रेस और ना ही मेकर्स ने आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं है. वैसे बता दें कि इमली की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और उन्हें फैंस नया रोल में देखने के लिए बेताब है.

https://www.instagram.com/p/ChRZ5llu5CE/
सुंबुल तौकीर खान के बारें में जानें ये बातें

इमली में सुंबुल तौकीर खान के अपोजिट फहमान खान थे. शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसन्द किया जाता था. ऐसी अफवाहें है कि यह जोड़ी रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट कर रहे. लेकिन दोनों ने इन अफवाहों का खंडन किया है. हाल ही में दोनों का एक म्यूजिक वीडियो इश्क हो गया रिलीज हुआ था. सुंबुल तौकीर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म आटिर्कल 15 में काम कर चुकी है. इसके अलावा वो सीरियल इशारों-इशारों में नजर आ चुकी है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 380K लोग फॉलो करते है. वो टीवी कोरियोग्राफर हसन खान की बेटी है.

Also Read: Bigg Boss 16: सलमान खान शो में बिकिनी मॉडल से लेकर रैपर तक, 16 कंटेस्टेंट्स लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >