Bigg Boss 15 : ईशान और मायशा ने पार की रोमांस की सारी हदें, कैमरे के सामने एक दूसरे को KISS करते आए नजर

Bigg Boss 15 : बिग बॉस 15 में इन-दिनों मायशा अय्यर और ईशान सहगल के बीच रोमांस परवान चढ़ रहा है. दोनों एक दूसरे के काफी करीब हो गए है. हाल ही के एक एपिसोड में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए.

Bigg Boss 15 : बिग बॉस 15 को शुरू हुए अभी एक ही हफ्ता हुआ है, कि घर में अभी से ही मायशा अय्यर और ईशान सहगल के बीच रोमांस शुरू हो चुका है. दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैं. यही नहीं दोनों ने खुलेआम इंडियन टेलीविजन पर अपने प्यार का इजहार कर दिया है. दोनों की जोड़ी को दर्शक भी काफी पसंद करते हैं.

बिग बॉस के इतिहास में पहला ऐसा मौका है, जब किसी के बीच इतनी जल्दी रोमांस शुरू हुआ हो. हाल ही के एक एपिसोड में दोनों ने रोमांस की सारी हदें पार कर दी. कपल एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए. जिसे देख फैंस काफी हैरान हुए और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया.

https://www.instagram.com/p/CU4HJrClu4v/

चैनल की ओर से जारी किए गए एपिसोड में दोनों एक कंबल में एक साथ सोते हुए नजर आए. शो के प्रोमो में माइशा और ईशान एक दूसरे के साथ कैमरा के सामने इंटीमेट होते हुए दिखाई दिए. यही नहीं दोनों किसी की परवाह किए बिना दूसरे को किस कर रहे हैं. यह सब देख घरवालें दोनों का मजाक बना रहे हैं.

Also Read: Bigg Boss 15 : सलमान खान ने घरवालों से बात करते हुए लिया राज कुंद्रा का नाम, शमिता शेट्टी ने दिया ऐसा रिएक्शन

बिग बॉस में इस तरह के कंटेंट को देखकर फैंस गुस्सा हो गए और उन्होंने चैनल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. उनका कहना है कि बिग बॉस के निर्माता टीआरपी के लिए ऐसे कंटेंट दिखा रहे हैं. ट्विटर पर जमकर इसका विरोध चल रहा है. फैंस का कहना है कि बॉस-15 एक फैमिली शो है इस तरफ की अश्लीलता शो में नहीं दिखाई जानी चाहिए.

आपको बता दें कि एक एपिसोड में ईशान माइशा से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं. वह कह रहे हैं कि मुझे आपसे प्यार हो गया है. उन्होंने कहा, वो सिर्फ 8 दिनों के अंदर खुद को उनके काफी क्लोज महसूस कर रहे हैं. जिसके बाद ईशान माइशा को डेट करने की बात कहते हैं, जिसके बाद माइशा कहती हैं, उन्हें कुछ समय चाहिए लेकिन ईशान झट से कहते हैं- मैं तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं.

Also Read: Bigg Boss 15:शो से पहले ही हफ्ते बेघर हुए साहिल श्रॉफ,घर से निकलते ही इन दो कंटेस्टेंट
के बारे में कही ये बात

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >