बिग बॉस 14: सिद्धार्थ के साथ डांस न करना बना मेरे एविक्शन की वजह, सारा गुरपाल ने अपने एविक्शन पर उठाए सवाल

Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 sara gurpal elimination: सिंगर सारा गुरपाल बिग बॉस 14 के घर से बेघर हो चुकी हैं।वह इस एविक्शन को पूरी तरह से गलत करार देती हैं. उनके इस कॉन्ट्रोवर्शियल एविक्शन ,उनकी शादी की चर्चाओं सहित कई और मुद्दों पर उर्मिला कोरी की हुई बातचीत

सिंगर सारा गुरपाल बिग बॉस 14 के घर से बेघर हो चुकी हैं।वह इस एविक्शन को पूरी तरह से गलत करार देती हैं. उनके इस कॉन्ट्रोवर्शियल एविक्शन ,उनकी शादी की चर्चाओं सहित कई और मुद्दों पर उर्मिला कोरी की हुई बातचीत

इस तरह से एविक्शन होने पर आपका क्या कहना है

ये जनता का शो है और जनता को ही तय करना था।मैं बिग बॉस के घर के अंदर रहना डिज़र्व करती थी. अभी जैसे ही मैं बाहर आयी हूं मैंने लोगों का रिएक्शन देखा है कैसे वो क्रेजी हैं और कह रहे हैं कि सारा बिग बॉस के घर के अंदर चाहिए. जनता को फैसला करना होता तो मैं कभी भी बाहर नहीं होती थी. घर वाले भी मुझे बाहर नहीं करना चाहते थे. सिर्फ सिद्धार्थ की वजह से मुझे बाहर किया गया. हिना खान और गौहर भी मुझे बाहर नहीं करना चाहते थे.

सिद्धार्थ ने आपको क्यों टारगेट किया आपको क्या लगता है

वो निक्की तम्बोली को फेवर करते हैं इसलिए मुझे टारगेट किया या फिर मैंने उनके साथ लैप डांस करने से मना कर दिया इस वजह से. मुझे तो यही दो वजह नज़र आ रही है.

क्या आपको हिना और गौहर से भी आपको शिकायत है

हां,इतनी डिग्निटी और मैच्योर लेडी हैं दोनों. सिद्धार्थ ने कैसे उनके दिमाग के साथ प्ले ऑफ कर लिया. जब मैं घर से बाहर जा रही थी तो वो सॉरी भी थी आपको यार स्टैंड लेना था. जब आपको विश्वास था कि मेरे साथ गलत हो रहा है.

आपके आंखों में चोट भी आयी है क्या निक्की तम्बोली ने आपको जान बूझकर नाखून मारा था

जेसीबी वाला जब टास्क हो रहा था।सबके आंखों में मिर्ची लगायी गयी थी. निक्की तम्बोली ने बिग बॉस के घर में आने की तैयारियों में 7 हज़ार रुपये लगाकर ऐक्रेलिक नेल्स लगाए थे. उसी नेल्स की वजह से वह बर्तन की ड्यूटी भी नहीं लेती है. चूंकि निक्की के नाखून बड़े थे तो मिर्ची जब वो आंखों में लगा रही थी तो उसके नाखून बार बार मेरी आँखों में लग रहे थे। मैं बोल रही हूं कि नाखून लग रहे हैं लेकिन वो सुन ही नहीं रही थी।वो जान बूझकर वैसा कर रही थी।एक दो बार अंजाने में हो जाता है. दस बार नहीं. बहुत बुरी तरह से मेरी आंखें चोटिल हो गयी थी. मेरी आँखों में पस हो गया था. आंखें खुल नहीं रही थी. प्रोडक्शन हाउस ने मेरा बहुत खयाल रखा।दो से तीन इंजेक्शन मुझे लगे. डॉक्टर्स मुझसे मिलने दिन में तीन से चार बार आते थे।मैं कहना चाहूंगी कि उस चोट के साथ भी मैंने खाना बनाया और टास्क भी किया.

क्या निक्की तम्बोली ने आपसे सॉरी कहा

मैं बताना चाहूंगी कि टास्क के बाद सबने एक दूसरे के माफी मांगी कि टास्क के दौरान जो कुछ भी हुआ. वो गलत था लेकिन निक्की मेरे पास आयी ही नहीं।जब पूरा घर मेरा ध्यान रख रहा था . मेरी आँखों में दवाई डालते थे तो भी वो नहीं आयी. कितनी बार मैं मेडिकल रूम से रोते हुए निकलती थी क्योंकि राइट आईज से मुझे ठीक से दिख भी नहीं रहा था फिर भी वो नहीं आयी. सीनियर्स ने मुझे कहा कि वो गिल्ट में थी इसलिए नहीं आयी लेकिन मैं नहीं मानती. आदमी को अपनी गलती का एहसास होगा तो वो एक सॉरी तो बोलेगा ही।इतना असंवेदनशील कोई कैसे हो सकता है.

बिग बॉस प्रतियोगी के तौर पर क्या आपको लगता है कि बिग बॉस के घर से बाहर करने का अधिकार जनता के अलावा किसी और को होना चाहिए

हां,बिग बॉस और जनता के अलावा किसी को ये पावर नहीं देना चाहिए कि घर में कौन रहेगा या नहीं. वो तय करेगा. ये जनता का शो है.

आप घर में थी तो आपकी शादी को लेकर भी काफी बातें सामने आयी

हर किसी का एक अतीत होता है. किसी के अतीत को लेकर किसी को जज करना गलत है. हर किसी की लाइफ में बहुत कुछ हुआ होता है. मेरे लिए अब ये चीज़ें मायने नहीं रखती हैं. मुझे ये सब में नहीं पड़ना. मेरी हेल्थ मेरा काम मेरी प्राथमिकता है. पर्सनल चीजों पर मैं बात नहीं करती. करती होती तो बहुत पहले बोल दिया होता. लोगों के भौंकने पर मैं ध्यान देने लगी तो फिर हो गया. मुझे फर्क नहीं पड़ता.अब मुम्बई में रहेंगी या वापस पंजाब जाने वाली हैं

अब मुम्बई में रहेंगी या वापस पंजाब जाने वाली हैं

मैं दो महीने पहले ही मुम्बई शिफ्ट हो गयी थी. सिंगिंग के अलावा एक्टिंग पर भी मेरा फोकस है. एक दो वेब सीरीज के लिए बात चल रही है।देखो क्या होता है.

जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है क्या आपको लगता है कि बिग बॉस को आपको मौका देना चाहिए

मेरे साथ गलत हुआ है ।ये सभी को पता है. मुझे दूसरा मौका मिलना चाहिए. बिग बॉस के घर में मैंने खुद को साबित किया है तभी जनता मुझे सपोर्ट कर रही है. मैं सॉफ्ट स्पोकन हूं।दिल की अच्छी हूं. प्यारी टाइप हूं. मैंने सिद्धार्थ के साथ लैप डांस या सेक्सी डांस करने को मना किया क्योंकि वही मेरी पर्सनालिटी है. बिग बॉस पर्सनालिटी शो है. आप मेरी पर्सनालिटी से मुझे जज कीजिए. आंख में चोट लगने के बाद भी मैंने सिर्फ रोना धोना नहीं किया। मैंने इस शो में खुद को साबित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: कोरी

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >