Bigg Boss 14 : सलमान खान ने इस वजह से कम की फीस, कंटस्‍टेंट्स को दी ये सलाह, पहले सदस्य का नाम कंफर्म

Bigg Boss 14 Press Conference, Bigg Boss LIVE : बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर को प्रसारित होने वाला है. शो को लेकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस रखी गई है. शो के होस्‍ट सलमान खान मीडिया के लोगों से रूबरू हो रहे हैं. सलमान ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्‍होंने खेती की. इस समय उन्‍होंने अपनी तीन करीबियों को भी खो दिया. उन्‍होंने बताया कि उनकी बिल्‍डिंग से लेकर फॉर्महाउस तक कई लोगों को इस महामारी ने अपनी चपेट में लिया. हमें खुदा ने रहमत बख्‍शी है. बिग बॉस 14 को लेकर सभी ताजा अपडेट्स और इस सीजन में होनेवाले बदलाव से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ… यहां देखें LIVE Updates:

Live Updates
10:25 PM. 24 Sept 20 4:55 PM. 24 Sept

सलमान ले रहे कम फीस

सलमान खान ने खुलासा किया कि वह कम सैलरी ले रहे हैं. उन्‍होंने ऐसा फैसला इसलिए किया कि ताकी शो के पूरी यूनिट को उनका पूरा पैसा मिल सके. सलमान ने कहा कि मैं अपनी सैलरी कटवाकर खुश हूं ताकि सभी को पैसे मिलें. सभी को इस समय रोजगार मिलना बहुत जरूरी है.

10:25 PM. 24 Sept 20 4:55 PM. 24 Sept

सलमान ने दी कंटस्‍टेंट्स को सलाह

सलमान ने कहा कि, जो भी सदस्‍य घर के अंदर इंट्री कर रहे हैं वह घर के अंदर लेवल में रहे, पॉजिटिव रहे और सही भाषा का इस्‍तेमाल करें. इन्‍हें रोजगार मिलेगा. लेकिन जो लोग घर के बाहर रहेंगे उन्‍हें एहतियात बरतने की जरूरत है. प्रोडक्शन कॉस्ट इस बार ज़्यादा जाएगा क्योंकि किसी का भी काम नहीं छिनेगा. पूरी सैलरी मिलेगी. सलमान ने कहा कि मैं अपनी सैलरी कटवाकर खुश हूं ताकि सभी को पैसे मिलें.

10:25 PM. 24 Sept 20 4:55 PM. 24 Sept

सलमान को लग रहा है डर

सलमान खान ने कहा कि शूटिंग सेट पर आकर डर लग रहा है. कोई भी खांसी या छिक मारता है तो भी में घबरा जाता है. यह समय ही ऐसा है.अपने लिए नहीं अपनों के लिए कोरोना से डर लगता है. कहीं हमारी वजह से प्रभावित ना हो जाये. रोजगार के साथ को जवाब दे सकतेह हैं. जितने कम दुश्मन होंगे आप उतने खुश रहेंगे. 30 साल में मैंने कभी इतनी छुट्टी नहीं ली जितनी इन 8 महीनों में ले ली.

10:25 PM. 24 Sept 20 4:55 PM. 24 Sept

घर के सदस्य होंगे जान कुमार सानू, नाम कंफर्म

इस सीजन के लिए जान कुमार सानू का नाम कन्फर्म कर दिया गया है. पिछले सीजन के विनर सिद्दार्थ शुक्ला उन्हें घर में बने रहने के टिप्स दिए.

10:25 PM. 24 Sept 20 4:55 PM. 24 Sept

बिग बॉस 13 के लिए प्रतियागियों को थैंक यू

सलमान खान ने कहा कि, बिग बॉस 13 बहुत बड़ा हिट था, लेकिन मैं इसका क्रेडिट प्रतियोगियों को दूंगा. मैं क्रेडिट नहीं लूंगा. बिग बॉस का एपिसोड voot पर आप देख पायेंगे. जो इस शो को लेकर नेगेटिव बोलते हैं उनको भी थैंक यू. जो तारीफ भी करते हैं. उनको भी थैंक्यू.

9:49 PM. 24 Sept 20 4:19 PM. 24 Sept

सेफ्टी के लिए रखा जाएगा पूरा ख्याल

कोरोना काल में कोरोना वायरस से बचने के लिए बिग बॉस हाउस में पूरा इंतजाम किया जा रहा है. सलमान खान ने बताया कि घर में इंट्री लेने वाले हर सदस्य का कोविड टेस्ट होगा और उन्हें कोरेंटाइन भी किया जाएगा.

मुख्य बातें

Bigg Boss 14 Press Conference, Bigg Boss LIVE : बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर को प्रसारित होने वाला है. शो को लेकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस रखी गई है. शो के होस्‍ट सलमान खान मीडिया के लोगों से रूबरू हो रहे हैं. सलमान ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्‍होंने खेती की. इस समय उन्‍होंने अपनी तीन करीबियों को भी खो दिया. उन्‍होंने बताया कि उनकी बिल्‍डिंग से लेकर फॉर्महाउस तक कई लोगों को इस महामारी ने अपनी चपेट में लिया. हमें खुदा ने रहमत बख्‍शी है. बिग बॉस 14 को लेकर सभी ताजा अपडेट्स और इस सीजन में होनेवाले बदलाव से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ… यहां देखें LIVE Updates:

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >