Bigg Boss 14 day 15 Weekend Ka Vaar Updates : सलमान लगाएंगे रुबीना की क्लास, पड़ेगी डांट, जानिए कौन होने वाला है घर से बेघर

Bigg Boss 14 day 15 weekend ka vaar : बिग बॉस के 14वें सीजन में फ्रेशर वर्सेज सीनियर की थीम लोगों को काफी भा रही है. खाने से लेकर अपने कपड़ों तक को चुनने के लिए घरवालों को टास्क में अपने आप को साबित करना पड़ रहा है. आपको बता दें शो में तूफानी सीनियर के रूप में मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान की तिगड़ी घर में मौजूद अन्य सदस्यों यानी फ्रेशर को शो में बने रहने के गुर सीखा रहे हैं. आपको बता दें इस वीकेंड के वार में शो से एक नहीं दो घर वाले एलिमिनेट हो जाएंगे. इस एपिसोड की पल पल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ...LIVE Updates

Live Updates
10:35 PM. 17 Oct 20 10:35 PM. 17 Oct

दुखी हो गईं निकी जब लोग हुए उनके खिलाफ

निकी के खिलाफ घर के काफी लोग हो गए. इससे निकी दुखी हो गईं. इसके बाद उन्होंने जान से कहा कि वो किसी से दोस्ती करने नहीं आई हैं.

10:35 PM. 17 Oct 20 10:35 PM. 17 Oct

निकी, जान और निशांत की दोस्ती में पड़ी फूट

निकी की को लेकर घरवालों में मतभेद है. इससे निकी, जान और निशांत की दोस्ती भी टूटती नजर आ रही है. निकी निशांत से कहती हैं कि उन्हें लगा था कि अपनी गलती का एहसास उन्हें हो जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ, इसपर निकी निशांत से कहती हैं कि उन्हें इस बारे में बताना चाहिए था.

10:35 PM. 17 Oct 20 10:35 PM. 17 Oct

निकी को लेकर एक दूसरे से उलझे घर वाले

निकी की confirmed status को लेकर घर वाले एक दसरे से उलझ गए. रुबीना का कहना था कि अगर निकी से confirmed status छिन जाता है तो वो उसे फुिर से हासिल कर सकती हैं. एजाज का कहना था कि निकी confirmed रहना डिजर्व करती हैं. पवित्रा ने कहा कि निकी अगर अपने बर्ताव को बदलने के लिए प्रॉमिस करें तो वो उनके लिए वोट करेंगी.

10:35 PM. 17 Oct 20 10:35 PM. 17 Oct

निकी के खिलाफ घर के चार लोग, नहीं देखना चाहते उन्हें Confirmed सदस्य के रूप में

शो कि confirmed सदस्य निकी तंबोल के को लेकर बिग बॉस ने घर के अन्य सदस्यों से कहा कि वो आपसी सहमती से उनके confirmed status को हटाकर to be confirmed कर सकते हैं. इसके लिए निकी के खिलाफ घर के 4 सदस्य हो गए, जिन्हें निकी मना नहीं कर पाई.

10:35 PM. 17 Oct 20 10:35 PM. 17 Oct

जान ने जीता टास्क, मिला हैंपर

जान ने बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क जीत गए. जान के गीत को सुनने के लिए 9 लोग मौजूद थे, जबकी 2 लोग राहुल का गीत सुन रहे थे. जान ने हैंपर जीता, जिसे उन्होंने निशांत, निकी, एजाज और शहजाद के साथ शेयर किया.

9:30 PM. 17 Oct 20 9:30 PM. 17 Oct

टास्क जीतने के लिए परफॉर्म करेंगे जान और राहुल

आपको बता दें शो में जान प्रसिद्ध गायक कुमार सानू के बेटे हैं और राहुल वैद्य भी इंडियन आइडल का हिस्सा रह चुके हैं और की फिल्मों में गाने भी गाए हैं. आज शो में इन दोनों के गाकर परफॉर्म करना होगा, जिसके गीत को सबसे ज्यादा सराहा जाएगा, वो इस टास्क का विजेता होगा. टास्क के विजेता को बिग बॉस इनाम देंगे, जिसे जीतने वाला सदस्य अपने विरोधी सदस्य के अलावा सबसे उस तोहफे को शेयर कर सकता है.

9:30 PM. 17 Oct 20 9:30 PM. 17 Oct

एक दूसरे से उलझ पड़ें राहुल और पवित्रा

आज के एपिसोड में राहुल और पवित्रा के बीच झगड़ा हो गया. पवित्रा निशांत और जान से राहुल के बारे में बात कर रही थी, जिसपर राहुल भड़क गए और उन्होंने पवित्रा से कहा कि वो उनसे सीधे तौर पर बात करें. दोनों का झगड़ा बढ़ गया और बाद में निशांत ने दोनों को शांत करवाया.

9:30 PM. 17 Oct 20 9:30 PM. 17 Oct

खाना बनाने को लेकर हाउसमेट्स में हुई तीखी नोंख झोंक

बिग बॉस हाउस में घर के सदस्यों में खाना बनाने को लेकर तीखी नोंख झोंक हुई. सिद्धार्थ ने कहा कि जिन्हें खाना बनाना नहीं आता वो लोगों को खाना बनाने में मदद करेगा. इसपर अभिनव शुक्ला भड़क गए और दोनों में काफी कहा सुनी हुई.

9:30 PM. 17 Oct 20 9:30 PM. 17 Oct

क्या निकी को कंफर्म सदस्य होना चाहिए ? बिग बॉस लेंगे फैसला

निकी तंबोली बिग बॉस के 14वें सीजन की कंफर्म सदस्य बन गई हैं, पर आज बिग बॉस उनके कंफर्म स्टेटस को लेकर एक फैसला लेने वाले हैं, जिसमें पता चलेगा वो कंफर्म रहेंगी या

9:30 PM. 17 Oct 20 9:30 PM. 17 Oct

सारा गुरपाल के इविक्शन पर शो की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली का ये था रिएक्शन

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के अनुसार शो सिर्फ सिद्धार्थ और निक्की चला रहे हैं. शेफाली बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड इंट्री पाई थी. शेफाली ने ट्वी के जरीए लिखा है शेफाली की ट्वीट में लिखा है, ‘ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और निक्की तम्बोली ही इस शो को चला रहे है. आपको क्या लगता है?’ शेफाली जरीवाला तो सारा गुरपाल के इविक्शन से भी काफी निराश हैं.

9:30 PM. 17 Oct 20 9:30 PM. 17 Oct

तीन एक्स कंटेस्टेंट की होने वाली है शो में इंट्री

शो में तड़का लगाने के लिए जल्द ही तीन एक्स कंटेस्टेंट्स को बुलाने की बात चल रही है. सिद्धार्थ-हिना और गौहर के शो से निकलने के बाद तीन और तूफानी सीनियर्स की घर में एंट्री होगी. ये तीनों एक्स कंटेस्टेंट्स होंगे आसिम रियाज, गौतम गुलाटी और रश्मि देसाई. अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही मालूम पड़ेगा. लेकिन गौतम गुलाटी का शो में आना तय है. आपको बता दें कि खबरें ऐसी भी हैं कि सिद्धार्थ-हिना और गौहर के 2 हफ्ते के सफर को एक्टेंड कर दिया गया है.

9:30 PM. 17 Oct 20 9:30 PM. 17 Oct

घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये सदस्य

आपको बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं जिनमें जान कुमार सानू, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक, शहजाद देओल और जैस्मिन भसीन का नाम है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान कुमार सानू और अभिनव शुक्ला डेंजर ज़ोन में हैं और अगर इस हफ्ते डबल इविक्शन हुआ तो यही दो सदस्य बेघर हो सकते हैं.

7:38 PM. 17 Oct 20 7:38 PM. 17 Oct

जल्द होगी इनकी वाइल्ड कार्ड इंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अक्टूबर को घर में नैना सिंह, प्रतिक सहजपाल और शार्दुल पंडित एंट्री हो सकती है। मेकर्स इन दिनों शो को और दिलचस्प बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. शो को मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स कई इंतजाम कर रहे हैं. इस हफ्ते डबल एविक्शन की बात सामने आ रही है.

7:38 PM. 17 Oct 20 7:38 PM. 17 Oct

घर में फिर से इंट्री ले सकती हैं सारा गुरपाल

घर में फिर से इंट्री ले सकती हैं सारा गुरपाल

बिग बॉस 14 के पहले एविक्शन का शिकार अभिनेत्री और गायिका सारा गुरपाल को होना पड़ा. घर में तूफानी सीनियर्स के तौर पर मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला, हीना खान और गौहर खान ने सोमवार को फैसला लिया कि सारा गुरपाल और लोगों से कम एफर्ट लगा रही हैं, और इसलिए उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. सारा के घर से बेघर होने के बाद सीनियर्स के इस फैसले पर फैंस नाराज दिखे. सोशल मीडिया पर फैंस उनपर भड़क गए और तीनों को तूफानी सीनीयर्स को बायस्ड बताया.

7:38 PM. 17 Oct 20 7:38 PM. 17 Oct

बिना ऑडियंस के वीकेंड का वार

ऐसा पहली बार होगा जब वीकेंड का वार में ऑडियंस नहीं है. बिग बॉस के 14वें सीजन के प्रीमियर एपिसोड में भी ऑडियंस नहीं थी. खबर आ रही थी कि बिग बॉस 14 की शूटिंग सलमान खान अपने फॉर्म हाउस में करेंगे, पर इन सब बातों पर विराम लगता नजर आ रहा है. 8 अक्टूबर को द खबरी नाम के एक सोशल हैंडल ने लिखा- ‘वीकेंड का वॉर शूट कल के लिए शेड्यूल है. सलमान खान बिग बॉस-14 के फिल्मसिटी सेट पर शूट किया. जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि सेट पर ऑडियंस नहीं होगी.’

7:38 PM. 17 Oct 20 7:38 PM. 17 Oct

Jio TV App

बिग बॉस 14 लाइव देखने के आप जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आपको बिग बॉस लाइव देखने को मिलेगा. लेकिन जियो टीवी ऐप डाउनलोड करने के लिए या तो आपके पास जियो का नंबर होना जरूरी है या फिर आप किसी और के जियो के नंबर से भी ऐप डाउनलोड कर के लॉगइन कर सकते हैं, बशर्ते वो यूजर खुद पहले से ही अपने नंबर से जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल न कर रहा हो. बिग बॉस देखने लिए जियो टीवी ऐप डाउनलोड कीजिए, उसमें लॉगइन कीजिए और फिर कलर्स चैनल सेलेक्ट कर के उस पर लाइव बिग बॉस देखें.

7:38 PM. 17 Oct 20 7:38 PM. 17 Oct

Voot Select पर अनकट वीडियो

इस बार दर्शक ‘बिग बॉस 14’ कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने से पहले Voot Select पर इसे देख सकते हैं. इसके लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले Voot.com पर भी देखा जा सकता है. वहीं, टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट पर फ्री में देखा जा सकता है.

7:38 PM. 17 Oct 20 7:38 PM. 17 Oct

Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन

बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा.

मुख्य बातें

Bigg Boss 14 day 15 weekend ka vaar : बिग बॉस के 14वें सीजन में फ्रेशर वर्सेज सीनियर की थीम लोगों को काफी भा रही है. खाने से लेकर अपने कपड़ों तक को चुनने के लिए घरवालों को टास्क में अपने आप को साबित करना पड़ रहा है. आपको बता दें शो में तूफानी सीनियर के रूप में मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान की तिगड़ी घर में मौजूद अन्य सदस्यों यानी फ्रेशर को शो में बने रहने के गुर सीखा रहे हैं. आपको बता दें इस वीकेंड के वार में शो से एक नहीं दो घर वाले एलिमिनेट हो जाएंगे. इस एपिसोड की पल पल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ…LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >