माता-पिता को खोने के गम से 4 साल भी उबर नहीं पाए हैं Bhuvan Bam, बोले- इस दुख को कोई…

Bhuvan Bam: सोशल मीडिया सेंसेशन भुवन बाम की आज एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. यूट्यूबर ने अब एक इंटरव्यू में पहली बार अपने माता-पिता को खोने के बारे में बात की. इस दौरान वह इमोशनल भी हो गए थे.

Bhuvan Bam: पॉपुलर यूट्यूबर भुवन बाम को आज कौन नहीं जानता है. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. भुवन ने बीबी की वाइन्स से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसके बाद वह साल 2023 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ताजा खबर में दिखाई दिए. जैस कि हम सभी जानते हैं कि यूट्यूबर ने कोविड 19 के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया था. अब एक इंटरव्यू में भुवन ने इसपर बात की और बताया कि मम्मी-पापा के जाने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई.

भुवन बाम अपने माता-पिता को यादकर हुए इमोशनल

वी आर युवा बी ए मैन संग बात करते हुए भुवन बाम अपने माता-पिता को यादकर इमोशनल हो गए. उन्होंने कबूल किया, ”मैं अभी भी उस दुख से बाहर नहीं निकल पाया हूं और ये समझ पाने में असमर्थ हूं कि वो अब हमारे बीच नहीं है. यही कारण है कि मम्मी-पापा के बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करना पसंद करता हूं.” उन्होंने आगे कहा, “जो हो गया, कोई फायदा नहीं सोच कर.”

Also Read- Bhuvan Bam Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं भुवन बाम? कभी कमाते थे सिर्फ 5000 रुपये

Also Read- Bhuvan Bam Net Worth: कभी 5000 रुपये कमाते थे भुवन बाम, अब 100 करोड़ के पार पहुंची कॉन्टेंट क्रिएटर की संपत्ति

Also Read- भुवन बाम और सृष्टि गांगुली रिंदानी की ‘रफ्ता रफ्ता’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

पिता के शराब की लत पर बोले भुवन बाम

उसी बातचीत में, अभिनेता ने अपने दिवंगत पिता और उनकी शराब की लत के बारे में भी बताया. भुवन ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पिता के प्रोब्लम को समझने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे अकेले छोड़ देने को कहा. उन्होंने उन रातों को भी याद किया, जब उनके पिता चिल्ला रहे थे, जबकि फैंस इंटरनेट सेंसेशन की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर इंतजार कर रहे थे.

Entertainment Trending Videos

Also Read- YouTuber भुवन बाम ने 11 करोड़ के आलीशान बंगला खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने अपने परिवार में भी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >