Bhootnii: हॉरर फिल्मों के हैं फैन तो भूतनी के लिए हो जाइये तैयार, संजय दत्त की फिल्म का टीजर देख कांप जाएगी रूह

Bhootnii: अगर आप भी हॉरर फिल्म्स देखने के शौकीन है, तो संजय दत्त की भूतनी आपके लिए परफेक्ट है. मूवी का धांसू टीजर रिलीज हो चुका है. जानें कब रिलीज होगी फिल्म.

Bhootnii: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त जल्द ही हॉरर कॉमेडी द भूतनी में नजर आएंगे. निर्माताओं ने महा शिवरात्रि के खास मौके पर इसका धांसू टीजर जारी किया है. सिद्धांत सचदेव की ओर से निर्देशित इस मूवी में मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, आसिफ खान और बेयॉनिक भी हैं. यह 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

भूतिया का धांसू टीजर आउट

भूतिया टीजर की शुरुआत संजय दत्त की ओर से भगवान शिव के श्लोकों का पाठ करने से होती है. डरावनी आवाजों और असामान्य गतिविधियों वाली एक पुरानी हवेली देखी जा सकती है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, हम मौनी रॉय को भूत बनकर तबाही मचाते हुए देख सकते हैं. संजय दत्त को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जो भूतों से लड़ता है. इसके सीन्स काफी डरावने है, जो दर्शकों के रूह को कंपा देगा.

कब रिलीज होगी भूतिया

टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, संजय दत्त ने लिखा, “उनके गुड फ्राइडे, डर को एक नई तारीख मिलती है- #FridayThe18th! पहले जैसी डरावनी, एक्शन और कॉमेडी के लिए तैयार हो जाइए! #द भूतनी मचायेगी तांडव 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में!” एक फैन ने लिखा, “उत्कृष्ट लुक संजय दत्त”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मौनी को देखो… जबरदस्त लग रही हैं, बहुत दिनों बाद कोई डरावनी फिल्म आ रही है, जरूर देखना है.”

इन फिल्मों में नजर आएंगे संजय दत्त

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त को आखिरी बार तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ‘डबल आईस्मार्ट’ में नेगिटिव भूमिका में देखा गया था. पुरी जगन्नाध की ओर से निर्देशित इस फिल्म में राम पोथिनेनी, काव्या थापर और सयाजी शिंदे भी मुख्य भूमिकाओं में थे. वह अगली बार ‘शेरां दी कौम’ नाम की एक पंजाबी फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें पंजाबी अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा, उनके पास पैन-इंडिया रिलीज ‘केडी: द डेविल’, एक कॉमेडी एंटरटेनर ‘हाउसफुल 5’, रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और एक्शन थ्रिलर ‘बागी 4’ भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >