भूत बंगला की रिलीज डेट बदली, क्या धुरंधर 2 है वजह? जानिए सबकुछ

Bhoot Bangla Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है. अब रिलीज से पहले इसका पेड प्रिव्यू आएगा. जानिए आखिर क्यों भूत बंगला मेकर्स लगातार डेट शिफ्टिंग का फैसला ले रहे हैं?

Bhoot Bangla Release Date: हॉरर और कॉमेडी का तड़का लेकर आ रही फिल्म भूत बंगला इन दिनों काफी चर्चा में है. इसी बीच मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर फैंस को थोड़ा चौंका दिया है. दरअसल, पहले ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. नई प्लानिंग के मुताबिक, फिल्म का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से शुरू होगा. यानी रिलीज में करीब 6 दिन की देरी की गई है.

ये रही डेट शिफ्टिंग की वजह

इस बदलाव के पीछे एक बड़ी वजह बॉक्स ऑफिस पर चल रही फिल्म धुरंधर 2 का शानदार प्रदर्शन बताया जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि दूसरी फिल्मों को सही स्पेस देने के लिए डेट शिफ्ट करनी पड़ी. फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी इस फैसले को लेकर साफ कहा कि यह कदम इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों के हित में उठाया गया है. उनका कहना है कि इससे दोनों फिल्मों को बेहतर थिएटर स्पेस और ऑडियंस अटेंशन मिलेगा.

लंबे समय बाद साथ आई अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी

अगर फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, जो पहले भी कई हिट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है. ऐसे में फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: राम नहीं बनना चाहते थे रणबीर कपूर, अचानक क्यों बदला फैसला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >