Tuntun Yadav New Year Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का न्यू ईयर धमाका ‘मीट कड़क नाथ के खालऽ’ रिलीज, फोन पर रोमांस और देसी तड़के ने जीता दिल

Tuntun Yadav New Year Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का न्यू ईयर स्पेशल सॉन्ग ‘मीट कड़क नाथ के खालऽ’ रिलीज हो गया है. प्रभा राज के साथ गाए इस गाने में फोन पर रोमांस और देसी फ्लेवर ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Tuntun Yadav New Year Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव का न्यू ईयर स्पेशल गाना ‘मीट कड़क नाथ के खालऽ’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने को टुनटुन यादव के साथ प्रभा राज ने अपनी आवाज दी है. जबकि इसके बोल, म्यूजिक और मजेदार थीम दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. ऐसे में आइए इसकी खासियत और टीम डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘मीट कड़क नाथ के खालऽ’ की खासियत

गाने के म्यूजिक वीडियो में टुनटुन यादव एक ग्लैमरस एक्ट्रेस से फोन पर बात करते नजर आते हैं. बातचीत के दौरान एक्ट्रेस मजाकिया अंदाज में कहती है कि वह मछली बनाए या मुर्गा, उसे तो सिर्फ लेग पीस ही चाहिए. इस पर टुनटुन यादव प्यार भरे अंदाज में जवाब देते हैं कि उसके आने-जाने का पूरा खर्च वह उठाएंगे, बस वह कड़क नाथ के यहां आकर मीट खा ले.

टुनटुन यादव यह भी कहते हैं कि एक बार कड़क नाथ मीट का स्वाद लेने के बाद उसे ठंड बिल्कुल नहीं लगेगी. फोन कॉल के दौरान दोनों के बीच की मजेदार केमिस्ट्री और देसी फ्लेवर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

गाने की टीम

  • गायक: टुनटुन यादव, प्रभा राज
  • गीत: सुनील सागर
  • संगीत: आर्या शर्मा
  • रिकॉर्डिंग: शंकराय स्टूडियो, आरा
  • संगीतकार: जयकुमार यादव
  • वीडियो डायरेक्टर: धर्मेंद्र यादव, वरुण यादव
  • DOP: रवि जी, धर्मेंद्र यादव
  • कोरियोग्राफर: मीनू
  • एडिटर: जितेंद्र जीतू जित्ज

टुनटुन यादव का पिछला गाना ‘नया साल के बधाई ए जान’ भी रहा हिट

इससे पहले टुनटुन यादव का रोमांटिक न्यू ईयर सॉन्ग ‘नया साल के बधाई ए जान’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. उस गाने में वह दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन करते नजर आए थे. धमाकेदार म्यूजिक और एनर्जेटिक बीट्स ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था.

यह भी पढ़ें: Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का ‘मोर पियवा गोर पियवा’ हुआ रिलीज, लाल साड़ी में जान्हवी मिश्रा की खूबसूरत अदाओं ने लूटा दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >