Shivani Singh New Bhojpuri Song Dawaiya La Da Saiya: शिवानी सिंह का ‘दवईया ला दS सईया’ रिलीज, पति से दवाई मांगते हुए तोषी द्विवेदी का क्यूट अंदाज

Shivani Singh New Bhojpuri Song Dawaiya La Da Saiya: शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘दवईया ला दs सईया’ रिलीज हो गया है. गाने में तोषी द्विवेदी का ग्लैमरस अंदाज और देसी एक्सप्रेशंस फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं.

Shivani Singh New Bhojpuri Song Dawaiya La Da Saiya: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह की शानदार आवाज में गाया गया नया भोजपुरी गाना ‘दवईया ला दs सईया’ रिलीज हो चुका है. यह गाना मां तारा रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है.

गाने के म्यूजिक वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस तोषी द्विवेदी नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्हें अपने पति से दर्द के लिए दवाई मांगते हुए दिखाया गया है. कभी गुलाबी तो कभी सफेद साड़ी में तोषी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके एक्सप्रेशंस गाने में जान डाल देते हैं. ऐसे में अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना, तो आइए आपको इसकी खासियत बताते हैं.

गाने का म्यूजिक वीडियो-

तोषी द्विवेदी की कमर लचकि, तो पति से की फरियाद

वीडियो में शिवानी सिंह की आवाज में तोषी बताती हैं कि उनकी कमर में दर्द है और इसी वजह से वह पति से दवाई लाने को कहती हैं. कभी परेशान तो कभी ठुमकते हुए उनका देसी और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं गाने का देसी और कैची म्यूजिक सुनते ही दिल जीत लेता है. शिवानी सिंह की आवाज और बीट्स की जुगलबंदी गाने को इतना मजेदार बना देती है कि इसे बार-बार सुनने का मन करता है.

फैंस को कैसा लगा गाना?

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने इसे सुपर सॉन्ग बताया तो किसी ने ब्लास्ट सॉन्ग, वहीं कई लोग रेड हार्ट इमोजी के साथ अपनी पसंद जाहिर कर रहे हैं.

गाने की टीम

  • गायिका: शिवानी सिंह
  • फीचर: तोषी द्विवेदी
  • गीत: शुभ दयाल सोहरा
  • संगीत: विकास यादव
  • संगीतकार: संतोष कुमार यादव
  • निर्देशक: राजेश गुप्ता
  • परियोजना प्रमुख: राजकुमार सिंह (राजू)
  • पोस्टर डिज़ाइन: पुरुषोत्तम कुमार
  • निर्माता: अनंत कुमार
  • लेबल: मां तारा रिकॉर्ड्स प्रा. लिमिटेड

यह भी पढ़ें: Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Barood Ha Jawani: रितेश पांडे-शिल्पी राज की आवाज में नया भोजपुरी गाना रिलीज, नमृता मल्ला की अदाओं ने बढ़ाया तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >