Shivani Singh Fas Jayib Dosara Se Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह की आवाज से सजा गाना ‘फस जाईब दोसरा से’ को यूट्यूब पर 155 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुका है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रहा है. गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव की अदाकारी और डांस मूव्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. उन्हें एक आलीशान हवेली के सेट पर अपनी सहेलियों के साथ दिखाया गया है. गुलाबी रंग के लहंगे और रंग-बिरंगे ब्लाउज में उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद आकर्षक लग रहा है. गले में भारी गहने और बालों में सजा गजरा उनकी खूबसूरती को और निखार देता है.
पति से शिकायत करते दिखी माही श्रीवास्तव
‘फस जाईब दोसरा से’ सॉन्ग की कहानी एक पत्नी की नाराजगी और उसके मन की शिकायत को दिखाती है. वीडियो में माही अपने पति से नाराज होकर तंज भरे अंदाज में कहती नजर आती हैं कि अगर वह दूसरी औरत पर पैसा लुटाएंगे, तो वह भी किसी और के साथ रिश्ता जोड़ सकती हैं. गाने के बोल ऐसे है- ‘राजा जी हो तोहारी रहनिया, देखी-देखी दहकेला कनिया, अरे घन हमार रंग ना घोटता, लागेला जहर लेखा पनिया. ‘सवती पटवेला बाड़ा रोकड़ा से, तू जाके फसबा जे ओकरा से, हमहू फसब कवनो छोकरा से…’
गाने का वीडियो
मजबूत टीम ने बनाया गाने को खास
इस भोजपुरी लोकगीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने प्रस्तुत किया है, जबकि इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन विजेल ने किया है, जिन्होंने हर सीन को बड़े ही खूबसूरत तरीके से फिल्माया है. वहीं गोल्डी जायसवाल की कोरियोग्राफी में माही श्रीवास्तव के डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए.
माही श्रीवास्तव ने कही ये बात
गाने की सफलता को लेकर माही श्रीवास्तव ने खुशी जताई है. उनका कहना है कि यह गीत केवल यूट्यूब तक सीमित नहीं है, बल्कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी इसकी खूब धूम मची हुई है. माही के मुताबिक, 155 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भोजपुरी लोकगीतों की लोकप्रियता को नई पहचान दे रहा है.
यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल
