‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ ने मचाया धमाल, शिल्पी राघवानी का देसी लुक बना हाइलाइट

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. शिल्पी राघवानी के देसी लुक और शानदार डांस ने गाने को खास बना दिया है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. यह गाना यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है और कुछ ही घंटों में इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं. खास बात यह है कि गाने को रिलीज के महज 2 घंटे के अंदर 4 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

गाना यहां देखें

देसी अंदाज में छाईं शिल्पी राघवानी

इस गाने में एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी का देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वह कभी मैरून साड़ी में नजर आती हैं, तो कभी येलो लहंगे में अपनी अदाओं से सबका ध्यान खींच लेती हैं. बालों में गजरा उनके पूरे अंदाज को और भी खूबसूरत बना रहा है. गाने की खासियत इसका लोकल फ्लेवर और डांसिंग बीट है. शिल्पी राघवानी का एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स गाने में जान डाल देते हैं.

पूरी टीम के बारे में बताते हैं-

  • गाना: नचनिया बंगलिनिया बिया
  • गायक: शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस. : शिल्पी राघवानी
  • निर्माता: रत्नाकर कुमार
  • गीतकार: मुकेश मिश्रा
  • संगीत: विकाश यादव
  • निर्देशक: रवि पंडित
  • कोरियोग्राफर: विशाल गुप्ता
  • संपादक: दीपक पंडित
  • डीआई: रोहित सिंह
  • म्यूजिक ओनली ऑन वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुर

शिल्पी राज का ये गाना सुना आपने?

शिल्पी राज का गाना ‘तहरा परोजन में’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. इस गाने में उनके साथ सनी पांडेय ने भी अपनी आवाज दी है. खास बात यह है कि इसका म्यूजिक और बीट्स शादी और पार्टी के माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जिससे यह गाना डीजे पर बजाने के लिए एकदम परफेक्ट बन गया है. गाने की एनर्जी इतनी शानदार है कि सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं.गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल राय का अंदाज शुरुआत से ही काफी चुलबुला नजर आता है. वह अपने ऑनस्क्रीन पार्टनर से मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उनके आने से पूरे कार्यक्रम की रौनक बढ़ जाएगी और फिर अपने डांस से सबका दिल जीतने की बात करती हैं.

यह भी पढ़ें- अंकुश राजा का ‘माजा लेले बानी’ रिलीज, शिल्पी राघवानी के ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाया तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >