Shilpi Raj New Bhojpuri Song: ‘लागेलु जहर’ में मनीषा यादव-अवनीश आर्य की केमिस्ट्री ने उड़ाए होश, तारीफों से सजी रोमांटिक कहानी

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘लागेलु जहर’ रिलीज होते ही छा गया है. मनीषा यादव और अवनीश आर्य की जबरदस्त केमिस्ट्री, रोमांटिक एक्सप्रेशंस और तारीफों से भरी कहानी, दर्शकों से अच्छा रिस्पांस बटोर रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘लागेलु जहर’ के जरिए दर्शकों का दिल जीत रही हैं. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में मनीषा यादव और अवनीश आर्य की जबरदस्त ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. ऐसे में आइए इसकी खासियत बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

तारीफों से सजी है गाने की कहानी

‘लागेलु जहर’ की कहानी पूरी तरह से अवनीश आर्य के मनीषा यादव की खूबसूरती और अदाओं की तारीफ के इर्द-गिर्द घूमती है. गाने में अवनीश, मनीषा की मासूमियत, स्टाइल और एक्सप्रेशंस की तारीफ करते नजर आते हैं. वहीं मनीषा की अदाएं और ग्लैमरस अंदाज स्क्रीन पर जादू बिखेरते हैं.

शिल्पी राज की दमदार आवाज गाने में जान डाल देती है और हर लाइन को और ज्यादा असरदार बना देती है.

मनीषा यादव का ग्लैमरस अंदाज बना हाइलाइट

गाने में मनीषा यादव का स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है. उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स गाने को विजुअली बेहद मजबूत बनाते हैं. वहीं, अवनीश आर्य का रोमांटिक अंदाज और नेचुरल परफॉर्मेंस गाने की कहानी को और भी दिलचस्प बनाता है.

‘लागेलु जहर’ का म्यूजिक, लिरिक्स और कलरफुल वीडियो इसे बार-बार देखने लायक बनाते हैं. यही वजह है कि यह गाना रिलीज के साथ ही भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच ट्रेंड करने लगा है.

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

गाने के रिलीज होते ही फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कोई शिल्पी राज की आवाज की तारीफ कर रहा है तो कोई मनीषा-अवनीश की केमिस्ट्री को “ऑन फायर” बता रहा है. कई यूजर्स ने इसे रोमांटिक प्लेलिस्ट का परफेक्ट सॉन्ग भी कहा है.

गाने की पूरी टीम

  • फिल्माया:- मनीषा यादव एवं अवनीश आर्य
  • गायक :- शिल्पी राज
  • गीत:- निक्की निहाल
  • संगीत :- प्रियांशु सिंह
  • वीडियो:-अनूप गुप्ता
  • संपादक:-दिनेश दिलावर
  • डीओपी:-गौरव राय

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: वायरल हुआ शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘सुन्दर लागेलु’, रानी की कातिल अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >