शिल्पी राज का गाना ‘खेसारी के गाना बजा दी’ हुआ रिलीज, वीडियो में एक्ट्रेस का जोरदार ठुमका

Shilpi Raj New Bhojpuri song: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए शिल्पी राज नया धमाका गाना ‘खेसारी के गाना बजा दी’ लेकर आई हैं. इस गाने का बोल और धुन काफी कैची है, जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा.

Shilpi Raj New Bhojpuri song: भोजपुरी मशहूर सिंगर शिल्पी राज और रवि राज सुरेंद्र की आवाज में नया भोजपुरी गाना ‘खेसारी के गाना बजा दी’ रिलीज हो चुका है, जो रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. वीडियो में रोमांटिक और मजेदार सीन देखने को मिलते हैं, जो गाने को और शानदार बना रहा है.

‘खेसारी के गाना बजा दी’ पर एक्ट्रेस का जोरदार ठुमका

वीडियो में एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और शानदार एक्सप्रेशन से सबका दिल जीत रही हैं. वहीं एक्टर संग उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी की केमिस्ट्री गाने में बखूबी झलकती है. सीन में एक्टर अपनी पत्नी से कहते हैं कि दिन भर फोन चलाते रहती हो. आगे कहते हैं कि लोग तुम्हें देखकर पागल कहेंगे. तभी उनकी पत्नी मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि ‘खेसारी के गाना बजा दी’,राजा जी एक रील तो बन ही जाएगी. फिर अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात करते दिखाई दोती हैं. एक्ट्रेस के मूव्स और एक्सप्रेशन पूरे सीन में तहलका मचा रहे हैं.

यहां वीडियो देखें

शिल्पी और रवि की आवाज ने गाने को बनाया रोमांचक

गाने में शिल्पी राज और उनके साथी गायक रवि राज सुरेंद्र की आवाज ने गाने को और रोमांचक बना दिया है. दोनों के सुर ने गाने में अलग ही रंग भर दी है. गाने का म्यूजिक और धुन काफी कैची और मजेदार है , जो लोगों को अपनी ओर खिंच रही है. अब इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसपर अपनी रिएक्शन शेयर कर रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

इस गाने के बोल पवन यादव ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छू जाते हैं. म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जो सुनने पर कमाल का लग रहा है. वीडियो के सीन पवन पाल ने बड़े ही खूबसूरत ढंग से शूट किए हैं. एडिटिंग में सोनू गुप्ता ने हाथ बंटाया और डीआई रोहित सिंह ने संभाला है. डिजिटल पार्टनर हैप्पी सिंह और चंदन कुमार की टीम की मेहनत और तालमेल ने इस गाने को फैंस के लिए मजेदार बना दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘दिलवे में राख लिहि’ 10 मिलियन पार, जींस-टॉप में माही श्रीवास्तव का स्टाइल छाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >