‘केरा के पकौड़ी’ गाने से शिल्पी राज ने मचाई धूम, वीडियो में छाई एक्ट्रेस नीलम

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का गाना ‘केरा के पकौड़ी’ रिलीज हो चुका है. इस गाने को Ivy yashi Music के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर शिल्पी राज अपनी आवाज का जादू चला रही है. उनका नया गाना ‘केरा के पकौड़ी’ फुल वीडियो के साथ दर्शकों के सामने आ चुका है. गाने में उनकी एनर्जी भरी आवाज और देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जबकि वीडियो में खूबसूरत भोजपुरी एक्ट्रेस और ‘द 50’ कंटेस्टेंट नीलम गिरी नजर आ रही है. अब तक इस गाने पर 7 हजार 4 सौ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह नबंर्स लगातार बढ़ रहा है.

‘केरा के पकौड़ी’ में नीलम गिरी का शरारती अंदाज

गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आ रही हैं, जो रियलिटी शो ‘द 50′ और बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. वीडियो में उनका ग्लैमरस लुक और दमदार डांस परफॉर्मेंस गाने में चार चांद लगा रहा है. उनके एक्सप्रेशंस और स्क्रीन प्रेजेंस फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. वीडियो की शुरआत किचन सीन से होती है, जहां नीलम गिरी रेड कलर का खूबसूरत लहंगा पहने केरे की पकौड़ी तलती नजर आती हैं. चेहरे पर शरारती मुस्कान और अंदाज में नटखटपन दिखाई दे रहा है. एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन जीजा को प्यार से बुलाती हैं, और केरा के पकौड़ी खाने को बोलती है. एक्ट्रेस के इस अंदाज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और इनकी खूबसूरती का तारीफ कर रहे है.

गाने का वीडियो

गाने की पूरी टीम

‘केरा के पकौड़ी’ गाने में भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज अपने आवाज का जादू बिखेर रही है. उनकी एनर्जी भरी गायकी गाने को शुरू से आखिर तक सुनने पर मजबूर कर देती है. वहीं वीडियो में नीलम गिरी अपनी चुलबुली अदाओं और देसी स्टाइल से पूरी लाइमलाइट लुट रही हैं. स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी गाने को और भी मजेदार बना देती है. गाने का म्यूजिक विकास यादव ने तैयार किया है, जो एकदम झूमने वाला और कैची है. धुन ऐसी है कि एक बार सुनते ही होंठों पर चढ़ जाए. वहीं बोल विजय चौहान ने लिखा है, जिन्होंने देसी अंदाज में ऐसे शब्द लिखे हैं, जो सीधे दिल तक पहुंचते हैं.

फैंस के रिएक्शन

गाना का रिलीज होते ही फैंस अपनी- अपनी रिएक्शन देना शुरू कर दिए. किसी ने शिल्पी की आवाज की तारीफ की है और किसी ने नीलम गिरी की सुंदरता का .

यह भी पढ़ें: ‘गरमिया बेजोड़’ के साथ लौटे समर सिंह, म्यूजिक और डांस का फुल ऑन एंटरटेनमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >