Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज और अनिकेत अनुपम का नया गाना ‘जिला के पारो’ रिलीज, वीडियो में खूबसूरत लहंगे में इतराती नजर आईं सोना सिंह

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना “जिला के पारो” रिलीज हो गया है. अनिकेत अनुपम और सोना सिंह के बीच रोमांस, देसी बीट्स और झूमते रहने वाला म्यूजिक वीडियो देखने लायक है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Jila Ke Paro : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाका करते हुए शिल्पी राज का नया गाना “जिला के पारो” रिलीज हो गया है. इस गाने में रोमांस, म्यूजिक और देसी ठुमकों का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. गाने में अनिकेत अनुपम और शिल्पी राज ने आवाजें दी हैं. जबकि म्यूजिक वीडियो में अनिकेत अनुपम और सोना सिंह नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

ऐसे में अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना, तो आइए इसकी खासियत और टीम डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

खूबसूरत अंदाज में इतराती दिखीं सोना सिंह

वीडियो में सोना सिंह का स्टाइल भी चर्चा का विषय बन गया है. वह कभी नीले लहंगा-चोली और कभी गुलाबी सूट में खूबसूरत अंदाज में नजर आती हैं. वहीं, ‘जिला के पारो’ में अनिकेत अनुपम उन्हें तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. जबकि, शिल्पी राज की आवज में सोना सिंह शरारती अंदाज में कहती हैं कि उन्हें उनके इलाके के लड़के “जिला के पारो” कहते हैं,

‘जिला के पारो’ गाने का म्यूजिक और वीडियो दोनों ही दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे. रोमांस और देसी ठुमकों का यह मिक्स फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. यही वजह है कि यूजर्स इसपर रेड हार्ट और फायर इमोजी से प्यार बरसा रहे हैं.

‘जिला के पारो’ गाने की टीम

  • गायक: अनिकेत अनुपम, शिल्पी राज
  • संगीत: अशोक राव
  • गीत:धर्मेन्द्र यादव
  • विशेषता: अनिकेत अनुपम, सोना सिंह
  • वीडियो निर्देशक और कोरियोग्राफर: अनुज मौर्य
  • डीओपी:संतोष यादव, नवीन वर्मा
  • कैमरा: सरोज सोनकर, विवेक यादव
  • संपादक:श्रवण कुमार
  • DI: रोहित
  • मेकअप/हेयर: सागर गुप्ता, प्रिया
  • डांस ग्रुप:सोनू, खुशबू
  • प्रोडक्शन: राजवीर सिंह
  • संगीत लेबल: टी-सीरीज

कुल मिलाकर, “जिला के पारो” म्यूजिक, स्टाइल और रोमांस का परफेक्ट पैकेज है, जो भोजपुरी गानों के फैंस को खूब पसंद आने वाला है.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: नए गाने ‘3 थान’ से खेसारी लाल यादव की दमदार वापसी, ऑल वाइट लुक में 3 ग्लैमरस एक्ट्रेस के साथ दिखा जबरदस्त स्वैग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >