Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया धमाका, ‘झुमका झुलनिया’ में बमबम सिंह–रक्षा गुप्ता की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज के नए भोजपुरी गाने ‘झुमका झुलनिया’ में रक्षा गुप्ता की अदाओं और डांस ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. आइए इसकी खासियत बताते हैं.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत की मशहूर गायिका शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने के साथ सुर्खियों में हैं. उनकी दमदार आवाज में नया गीत ‘झुमका झुलनिया’ रिलीज हो चुका है, जो आते ही दर्शकों के बीच छा गया है. गाने में खूबसूरत एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता का रोमांटिक अंदाज और शानदार डांस फैन्स का दिल जीत रहा है. अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा या सुना है, तो इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स जरूर जान लें.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

रक्षा गुप्ता की अदाओं ने बढ़ाया गाने का क्रेज

‘झुमका झुलनिया’ की रिलीज की जानकारी साझा करते हुए एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने कैप्शन में लिखा, “‘झुमका झुलनिया’ आ गया है! फीट. रक्षा गुप्ता — सिंगर बमबम सिंह और शिल्पी राज, प्रस्तुतकर्ता: लॉर्ड म्यूजिक.”

वीडियो में रक्षा गुप्ता अपने को-स्टार बमबम सिंह से शिकायत करती नजर आती हैं कि नशे में उन्होंने रातभर उन्हें इतना परेशान किया कि उनका झुमका तक टूट गया. वहीं, बमबम सिंह माफी मांगते हुए दिखते हैं. दोनों की क्यूट केमिस्ट्री, रोमांस, डांस और शिल्पी राज की आवाज मिलकर इस गाने को और भी दिलचस्प बनाते हैं. यह गाना हर कपल के लिए काफी रिलेटेबल भी है.

फायर और हार्ट इमोजी की बौछार

गाने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कमेंट सेक्शन में फैन्स लगातार फायर और हार्ट इमोजी के साथ गाने की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सुपरहिट!” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “वीडियो वायरल है.”

शिल्पी राज का एक और गाना रिलीज

इसके अलावा शिल्पी राज का एक और नया गीत ‘रानी बनालS’ भी मंगलवार को रिलीज हुआ है. यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर 25 नवंबर को सुबह 7:15 बजे अपलोड किया गया है. इस गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि वीडियो में जान्हवी मिश्रा नजर आ रही हैं.

  • म्यूजिक: विक्की वोक्स
  • लिरिक्स: बोस रामपुरी
  • डायरेक्टर & कोरियोग्राफर: रौनक राउत
  • एडिटर: संदीप यादव

दोनों ही गाने फिलहाल सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song: नीलम गिरी की अदाएं और नीलकमल संग रोमांस का तड़का, ‘लिपस्टिक खराब होगा काजल नहीं’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >