Shilpi Raj New Bhojpuri Song Hay Re Sharadiya: शिल्पी राज के नए गाने ‘हाय रे शरदिया’ में रोमांस का तड़का, रेड साड़ी में तोषी द्विवेदी ने ढाया कहर

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Hay Re Sharadiya: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘हाय रे शरदिया’ Diwana Music पर रिलीज हो चुका है. ओम प्रकाश दीवाना और तोषी द्विवेदी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने मचाया धमाल.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Hay Re Sharadiya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘हाय रे शरदिया’ यूट्यूब चैनल DIWANA MUSIC पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में शिल्पी राज के साथ ओम प्रकाश दीवाना ने अपनी आवाज दी है, जो श्रोताओं को काफी पसंद आ रही है.

गाने के म्यूजिक वीडियो में ओम प्रकाश दीवाना और तोषी द्विवेदी की जोड़ी ने शानदार लटके-झटके और दमदार एक्सप्रेशंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है. वीडियो में तोशी द्विवेदी, ओम प्रकाश दीवाना की ऑन-स्क्रीन भाभी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिससे गाने की कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है. आइए डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

रेड साड़ी में तोषी द्विवेदी की खूबसूरती ने लगाया आग

वीडियो के एक सीन में ओम प्रकाश दीवाना, तोशी से सवाल करते हैं कि भैया के रहते हुए भी वह क्यों कांप रही हैं और पुअरे के पास क्यों जा रही हैं. इस पर लाल साड़ी में खूसबूरत नजर आ रहीं तोषी मजेदार अंदाज में जवाब देती हैं कि ठंड बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से उनकी कमर में दर्द होने लगा है. वहीं, बीच-बीच में तोषी और उनके पति के बीच रोमांस इस गाने को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना रहा है.

यूजर्स ने बताया गाने को ‘सुपरहिट’

‘हाय रे शरदिया’ को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी जमकर सामने आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “100 मिलियन पार होगा व्यूज”. वहीं, दूसरे ने लिखा, “सुपरहिट सॉन्ग”.

कई फैंस ने इसे “बहुत शानदार स्पेशल ठंडी गीत” बताया और रेड हार्ट व फायरइमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की.

गाने की टीम

  • गायक:-ओम प्रकाश दीवाना, शिल्पी राज
  • गीत:-ओम प्रकाश दीवाना
  • कलाकार:-ओम प्रकाश दीवाना, तोषी द्विवेदी
  • संगीत:- राजा भट्टाचार्य और सोनू सरगम
  • कलाकृति:-अवनीश यादव
  • डी.ओ.पी:-सुनील यादव, आकाश
  • कोरियोग्राफर :- आकाश
  • संपादक:-पप्पू वर्मा
  • डी.आई. :-रोहित सिंह
  • निर्देशक:-नरेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें: Shilpi Raj New Bhojpuri Song Deh Bhail Hitar: सर्दियों में तापमान बढ़ा रहा शिल्पी राज का ‘देह भईल हीटर’, रेड साड़ी में सपना चौहान की खूबसूरती ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >