Shilpi Raj New Bhojpuri Song Deh Bhail Hitar: सर्दियों में तापमान बढ़ा रहा शिल्पी राज का ‘देह भईल हीटर’, रेड साड़ी में सपना चौहान की खूबसूरती ने जीता दिल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Deh Bhail Hitar: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘देह भईल हीटर’ Rudra Music पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. सपना चौहान और यूनिवर्सल नितिन की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Deh Bhail Hitar: भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘देह भईल हीटर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है. Rudra Music यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुआ यह गाना तेजी से दर्शकों के बीच पॉपुलर हो रहा है. गाने में रोमांस, शरारत और दमदार केमिस्ट्री का ऐसा तड़का देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

इस गाने को अपनी शानदार आवाज से शिल्पी राज ने सजाया है. जबकि म्यूजिक वीडियो में सपना चौहान और यूनिवर्सल नितिन की जोड़ी नजर आ रही है. वीडियो में सपना चौहान अपने ऑन-स्क्रीन पति से मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उनका शरीर हीटर की तरह गर्म हो रहा है, जिसे थर्मामीटर से नापा जाए. अब उनकी यह जुगलबंदी फैंस को खूब पसंद आ रही है. आइए गाने की पूरी डिटेल देते हैं.

सपना चौहान की खूबसूरती ने बढ़ाया तापमान

गाने में सपना चौहान रेड सीधे पल्ले की साड़ी और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं कुछ सीन में वह ब्लू नाइट सूट में भी दिखाई देती हैं, जिसमें उनकी अदाएं फैंस को खूब पसंद आ रही हैं. दूसरी ओर, यूनिवर्सल नितिन रोमांटिक मूड में नजर आते हैं और दोनों की नोक-झोंक व केमिस्ट्री सर्दियों में भी माहौल गर्म कर रही है.

फैंस का रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “क्या बवाल बना दिया है!” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “न पुलिस रिपोर्ट करता है, न अदालत- जब भी शिल्पी राज का गाना आता है, सिर्फ धमाका होता है.” इसके अलावा कई फैंस रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ गाने की तारीफ कर रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

  • गायक: शिल्पी राज
  • गीत: रौशन सिंह विश्वास
  • संगीत: कान्हा सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर: राजा बाबू
  • फीचर: सपना चौहान, यूनिवर्सल नितिन
  • संपादक: चेरी बाबू
  • DOP: रंजीत कुमार सिंह, रवि
  • कोरियोग्राफर: अमन
  • उत्पादन: रुद्रा ब्रांड
  • निर्माता: राजीव सिंह
  • विशेष धन्यवाद: दीपक सिंह
  • लेबल/कंपनी: रुद्रा म्यूजिक

यह भी पढ़ें: Goldi Yadav New Bhojpuri Song Hathiyar: रिलीज होते ही छाया गोल्डी यादव का ‘हथियार’, खूबसूरत पत्नी से डिमांड करते दिखे विकाश राव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >