शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘रानी कही दा ना’ रिलीज, नीलम गिरी के अंदाज ने जीता दिल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘रानी कही दा ना’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है. नीलम गिरी के ग्लैमरस अंदाज, शानदार डांस और शिल्पी राज की दमदार आवाज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘रानी कही दा ना’ से इंटरनेट पर धमाल मचाती नजर आ रही हैं. इस गाने में नीलम गिरी का शानदार अंदाज और शिल्पी राज की दमदार आवाज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. रोमांस, इमोशन और देसी तड़के से भरपूर यह भोजपुरी गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है. गाने का म्यूजिक और वीडियो फैंस को बार-बार देखने पर मजबूर कर रहा है.

गाने की टीम

भोजपुरी गाना ‘महारानी कही द ना’ को शिल्पी राज ने अपनी खास और दमदार आवाज से सजाया है. इस गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका शानदार म्यूजिक विकास यादव ने तैयार किया है. गाने में नीलम गिरी अपने ग्लैमरस और दिलकश अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है और इसकी एडिटिंग अंगद पाल द्वारा की गई है. इस भोजपुरी गाने को सुनील यादव और बबलू यादव ने प्रोड्यूस किया है. वहीं इसे Manas Records Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. डिजिटल हेड की जिम्मेदारी कुणाल यादव ने संभाली है, जबकि इसका डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड है.

नीलम गिरी की अदाओं ने गाने पर लगाए चार चांद

पूरे गाने में नीलम गिरी ने अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया है. गाने में उनका एक्सप्रेशन, अदाएं और एनर्जी फैंस को खूब पसंद आ रही है. खासकर ब्लू लहंगे में नीलम गिरी का ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज वीडियो की जान बन गया है. उनके डांस मूव्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है, जिसकी वजह से फैंस इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘छोड़ा राजा राजधानी’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, खुशी कक्कड़ की आवाज पर फिदा हुए फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >