गाना ‘नजरिया ना लागे’ में अनुराधा यादव ने बिखेरा जलवा, फैंस बोले- बार-बार सुनने को मन करेगा

Shilpi Raj Nazariya Na lage Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘नजरिया ना लागे’ रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अनुराधा यादव अपने ऑन-स्क्रीन पति के लुक और प्यार की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं.

Shilpi Raj Nazariya Na lage Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया रोमांटिक गाना ‘नजरिया ना लागे’ रिलीज हो चुका है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अनुपमा यादव नजर आ रही हैं , जिन्होंने अपनी अदाएं से लोगो को दीवाना बना दिया है. इस गाने को दर्शक भोजपुरी रेडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं.

पति पर प्यार लुटाटी दिखीं अनुराधा यादव

वीडियो में अनुराधा यादव बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं. उनके बेहतरीन डांस और कमाल के एक्सप्रेशन्स ने इस वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं, जिसे देखकर फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. गाने की कहानी में एक्ट्रेस अनुराधा अपने ऑन-स्क्रीन पति के बारे में बात करती हैं. वह कहती हैं कि जब से उनकी शादी हुई है, तब से उनका भाग्य जाग गया है. वह दुआ करती हैं कि उनके पति को किसी की बुरी नजर ना लगे. इसके साथ ही वह अपने पति की तारीफ करते हुए कहती हैं कि उनके पति बिल्कुल किसी फिल्मी हीरो जैसे लगते हैं.

गाने का वीडियो

गाने पर फैंस ने लुटाया प्यार

गाने की पूरी टीम की जानकारी

इस गाने के बहुत ही सुंदर लिरिक्स धीरज बबुआन ने लिखे हैं, जबकि इसका शानदार म्यूजिक रवि राज देवा ने तैयार किया है. वीडियो का पूरा डायरेक्शन डायरेक्टर जितेंद्र जीतु जीत्ज ने संभाला है. वीडियो की बेहतरीन शूटिंग का काम डीओपी रवि कुमार और धीरज कुमार ने मिलकर पूरा किया है. इसके साथ ही वीडियो की एडिटिंग का काम जीत्ज स्टूडियो ने किया है और इसकी शानदार डीआई का काम वीके प्रजापति किया है. इसकी कोरियोग्राफी मीनू शर्मा ने अपनी धुनों पर नचाया है. इस पूरे प्रोजेक्ट के प्रड्यूसर भोजपुरी रेडियो हैं और इसे भोजपुरी रेडियो कंपनी के लेबल पर ही रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: समर सिंह का गाना ‘केकर ओठलाली’ ने यूट्यूब पर मचाई धूम, ब्लैक साड़ी में अनायरा सिंह ने ढाया कहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >