Samar Singh New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया समर सिंह का नया गाना ‘अलम दे दा बहिया में’, रोमांटिक अंदाज में दिखी हिमांशी सिंह

Samar Singh New Bhojpuri Song Alam De Da Bahiya Me: भोजपुरी सिंगर समर सिंह एक बार फिर से नये सॉन्ग के साथ आ गए. उनके गाने का नाम ‘अलम दे दा बहिया में’ है और इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस हिमांशी सिंह है.

Samar Singh New Bhojpuri Song Alam De Da Bahiya Me: भोजपुरी सिंगर समर सिंह अपने फैंस के लिए नया गाना ‘अलम दे दा बहिया में’ लेकर आए हैं. सॉन्ग रिलीज के साथ ही सुर्खियों में आ गया है और इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. समर सिंह के लेटेस्ट सॉन्ग में देसी अंदाज दिखा है और ये दर्शकों को पसंद आएगा. उनकी आवाज में ये गाना सुनने में मजेदार लग रहा है. आइए गाने के बारे में बताते हैं. आप इस सॉन्ग का वीडियो भी यहां देख सकते हैं.

‘अलम दे दा बहिया में’ सॉन्ग का वीडियो

‘अलम दे दा बहिया में’ है एक रोमांटिक गाना

भोजपुरी सॉन्ग ‘अलम दे दा बहिया में’ एक रोमांटिक सॉन्ग है. इसमें समर सिंह के साथ एक्ट्रेस हिमांशी सिंह नजर आ रही है. सॉन्ग में हिमांशी अपने पति से कहती है कि उनका जो बिस्तर है वह कहां से खरीद कर लाए है क्योंकि इसपर सोने से चुभता है. सॉन्ग में पति-पत्नी के बीच प्यार भरी नोकझोंक दिख रही है. दोनों के बीच रोमांस दिखाया गया है. गाने में समर और हिमांशी की ऑन स्क्रीन जोड़ी काफी हिट है.

‘अलम दे दा बहिया में’ सॉन्ग के कलाकार

  • यूट्यूब चैनल- देसी रिकॉर्ड्स भोजपुरी
  • सिंगर- समर सिंह
  • म्यूजिक- अभिराम पांडे
  • कॉन्सेप्ट- समर मोदी
  • डायरेक्टर- आशीष सत्यार्थी
  • डीओपी- संतोष यादव, नवीन
  • कोरियोग्राफर- अनुज मौर्या
  • एडिटर- पप्पू वर्मा
  • डीआई- रोहित सिंह ( युग मोशन पिक्चर्स)
  • डिजिटल- मल्टी मीडिया

समर सिंह का गाना ‘किस करिहइया में’ सुना आपने?

इससे पहले समर सिंह का गाना ‘किस करिहइया में’ रिलीज हुआ था. सॉन्ग में समर और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी साथ में दिखी थी. ये एक रोमांटिक गाना है, जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की खूब तारीफ करता है. सॉन्ग को समर ने ही आवाज दी है. इस गाने पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा था, भैया का हर गाना बहुत मस्त है. एक यूजर ने लिखा, वाह मजा आ गया.

यह भी पढ़ेंSamar Singh New Bhojpuri Song: रोमांस से भरपूर समर सिंह का नया गाना ‘किस करिहइया में’ रिलीज, काजल त्रिपाठी के अंदाज ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >