Samar Singh New Bhojpuri Sad Song: अगर आप भोजपुरी स्टार समर सिंह के फैन हैं, तो आपके लिए एक नया इमोशनल गाना ‘केहू ना सगा’ रिलीज हो गया है. अपने दमदार अंदाज और अलग तरह के गानों के लिए पहचाने जाने वाले समर सिंह इस बार एक दर्दभरा सैड सॉन्ग लेकर आए हैं. गाने के बोल सीधे दिल को छूने वाले हैं.यह सॉन्ग आज ही एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
प्यार में दिखावा और धोखे की कहानी
गाने में समर सिंह वह कहते हैं कि प्यार की दुनिया में कोई किसी का सगा नहीं होता. इंसान का दिल भले ही साफ और भोला हो, लेकिन दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो बाहर से अच्छे दिखते हैं, जबकि अंदर से उनके इरादे कुछ और होते हैं. वह कहते हैं कि जिस व्यक्ति के लिए कोई अपनी नींद और सुकून तक खो देता है, वही व्यक्ति बाद में उसे तड़पाने लगता है. कहानी प्यार में होने वाले दिखावे और झूठे वादों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आज के दौर के रिश्तों की सच्चाई को दर्शाती है.
गाने का वीडियो
शानदार टीम ने तैयार किया गाना
इस नए भोजपुरी सॉन्ग के बोल आलोक यादव ने लिखे हैं, जिन्होंने प्यार और दर्द की भावनाओं को शब्दों में खूबसूरती से पिरोया है. वहीं गाने का संगीत अभिराम पांडेय ने तैयार किया है. इसके अलावा गाने का कॉन्सेप्ट समर मोदी का है.समर सिंह का यह नया सैड सॉन्ग उन लोगों को जरूर पसंद आ सकता है, जिन्होंने कभी प्यार में धोखा या दिल टूटने का दर्द महसूस किया हो.
यूजर्स के कमेंट्स
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर श्याम यादव ने लिखा, सुपर सॉन्ग समर भैया. सूरज कुमार नाम के यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा गाना है समर भैया. कई यूजर्स ने इस पर दिल वाला इमोजी बनाया.
यह भी पढ़ें- समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘मेहरिया दीही सौ दिन’ रिलीज, वीडियो है जबरदस्त
