Rocky Raja Kamar Mein Tel Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों एक के बाद एक नए गानों से इंटरनेट पर धूम मचा रही है. हर हफ्ते कोई न कोई ट्रैक वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच ट्रेंड पकड़ रहा है. अब इसी लिस्ट में एक और नया गाना जुड़ गया है, जो तेजी से लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बना रहा है. दरअसल, नया भोजपुरी गाना “कमर में तेल” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. महज 24 घंटे के भीतर इस गाने ने करीब 10 लाख व्यूज हासिल कर लिए हैं, जिससे साफ है कि दर्शकों को यह ट्रैक खूब पसंद आ रहा है. यह गाना T-Series Hamar Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
नई जोड़ी ने बटोरी वाहवाही
गाने को अपनी आवाज दी है रॉकी राजा और श्रृष्टि भारती ने. दोनों की एनर्जी और फ्रेश वॉइस गाने में अलग ही जान डाल रही है. वहीं वीडियो में खुशी यादव के साथ रॉकी राजा की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. गाने के बोल रिजवान खान ने लिखे हैं, जो काफी कैची और देसी अंदाज में हैं. म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जिसमें मॉडर्न बीट्स और भोजपुरी फ्लेवर का अच्छा मेल देखने को मिलता है. वहीं इस गाने का डायरेक्शन लकी विश का है, जिन्होंने वीडियो को रंगीन और एंटरटेनिंग अंदाज में पेश किया है.
यहां सुनें पूरा गाना
बीट्स और हुक लाइन काफी वायरल
“कमर में तेल” एक फुल-ऑन डांस ट्रैक है, जो खासकर रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स के लिए परफेक्ट माना जा रहा है. गाने की बीट्स और हुक लाइन इतनी कैची है कि लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं और इस पर वीडियो भी बना रहे हैं. भोजपुरी गानों में इन दिनों डांस, ग्लैमर और तेज बीट्स का ट्रेंड चल रहा है, और यह गाना उसी फॉर्मूले पर पूरी तरह फिट बैठता है.
यह भी पढे़ं: पवन सिंह के ‘करब ना गुलामी’ गाने को मिला जबरदस्त रिसपॉन्स, 3.5M+ व्यूज
