Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Barood Ha Jawani: रितेश पांडे-शिल्पी राज की आवाज में नया भोजपुरी गाना रिलीज, नमृता मल्ला की अदाओं ने बढ़ाया तापमान

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Barood Ha Jawani: रितेश पांडे और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘बारूद ह जवानी’ रिलीज हो गया, जिसमें नमृता मल्ला की कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया तापमान.

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Barood Ha Jawani: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर रितेश पांडे और शिल्पी राज की आवाज में नया भोजपुरी गाना ‘बारूद ह जवानी’ रिलीज हो गया है. यह गाना T-Series Hamaar Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर लॉन्च होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडे के साथ ग्लैमरस अंदाज में नमृता मल्ला नजर आ रही हैं, जिनकी अदाओं ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. गाने के वीडियो में नमृता मल्ला रेड ड्रेस में नजर आती हैं, जहां उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स गाने को और भी बोल्ड और आकर्षक बना देते हैं. वहीं रितेश पांडे भी ब्लैक शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में हैंडसम लग रहे हैं और पूरे वीडियो में उनका स्वैग साफ दिखाई देता है. आइए गाने की खासियत बताते हैं.

यहां देखें ‘बारूद ह जवानी’ का म्यूजिक वीडियो-

रेड ड्रेस में नमृता मल्ला ने बढ़ाया तापमान

‘बारूद ह जवानी’ के म्यूजिक वीडियो में रितेश नमृता से अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं. जवाब में नमृता अपने दमदार डांस और एक्सप्रेशंस के साथ कहती हैं कि जवानी बारूद जैसी होती है, उसमें सलाई यानी माचिस नहीं लगानी चाहिए. यही लाइन पूरे गाने की जान बन जाती है और इसे बार-बार सुनने लायक बना देती है.

वीडियो के एक सीन में नमृता को रेड ड्रेस में बाथटब में बैठे दिखाया गया है, जहां उनका लुक किसी जलपरी से कम नहीं लगता. दूसरी ओर, रितेश को सोफे पर बैठे सिगरेट जलाते हुए भी दिखाया गया है, हालांकि उनके स्टाइल और एटीट्यूड में कोई कमी नजर नहीं आती.

यूजर्स को कैसा लगा गाना?

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ना पुलिस रिपोर्ट होती है, ना अदालत में केस जाता है, जब भी रितेश भैया का गाना आता है तो सिर्फ बिस्पोट होता है. ” वहीं दूसरे फैन ने कहा, “रितेश पांडे का हर गाना सुनने लायक होता है.” कई यूजर्स ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ गाने की तारीफ की है.

गाने की टीम

  • फीचरिंग: रितेश पांडे, नमृता मल्ला
  • गायक: रितेश पांडे, शिल्पी राज
  • गीतकार: चंदन यदुवंशी
  • संगीत: छोटू रावत
  • वीडियो डायरेक्टर: आशीष सत्यार्थी
  • कोरियोग्राफर: असलम खान
  • डीओपी: वजीर

यह भी पढ़ें: Ankush Raja New Bhojpuri Song Lalla Lalla Lori: अंकुश राजा-शिल्पी राज का नया गाना ‘लल्ला लल्ला लोरी’ रिलीज, आस्था सिंह ने कातिलाना अदाओं से ढाया कहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >