Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: रितेश पांडे का सबसे रोमांटिक गाना ‘बारूद ह जवानी’ मचाएगा तहलका, नम्रता मल्ला के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाया पारा

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Barood Ha Jawani: रितेश पांडे का नया सॉन्ग ‘बारूद ह जवानी’ जल्द रिलीज होने वाला है. सॉन्ग का पोस्टर रितेश ने जारी कर दिया है. सॉन्ग में रितेश के साथ नम्रता मल्ला दिखेंगी.

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Barood Ha Jawani: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे की फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ का गाना ‘हमरा के प्यार हो गइल’ कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था. गाने पर यूजर्स ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी. अब रितेश अपने नये सॉन्ग के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहे हैं. इस गाने का नाम ‘बारूद ह जवानी’ है. सॉन्ग का पोस्टर सिंगर ने फैंस के साथ शेयर किया है. पोस्टर देख ऐसा लग रहा कि ये एक रोमांटिक गाना है. सॉन्ग में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रही है.

रितेश पांडे का नया सॉन्ग ‘बारूद ह जवानी’

‘बारूद ह जवानी’ सॉन्ग में रितेश पांडे के साथ नम्रता मल्ला दिखेंगी. पोस्टर में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस अंदाज में दिख रही है. उन्होंने रेड कलर का खूबसूरत ड्रेस पहना है. जबकि रितेश ने व्हाइट कलर का जैकेट पहना हुआ है और नम्रता को रोमांटिक अंदाज में थामा हुआ है. इस गाने को रितेश के साथ शिल्पी राज ने गाया है और बोल चंदन यदुवंशी ने लिखा है और इसके डायरेक्टर आशीष विद्यार्थी है. गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है. ये गाना हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा. हालांकि रिलीज डेट से पर्दा नहीं हटा है.

रितेश पांडे का ये गाना सुना है आपने?

रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय का गाना ‘हैलो कौन’ आपने जरूर सुना होगा. ये गाना साल 2019 में रिलीज हुआ था और सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हुआ था. सॉन्ग पर अब तक 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं और ये व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं. इसका लिरिक्स और म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है. इस गाने पर खूब सारे इंस्टाग्राम रील बने थे और इसके रैप स्टाइल ने यंग दर्शकों को अपनी ओर खींचा था.

यह भी पढ़ेंGoldi Yadav New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव का नया गाना ‘रिल बनाई ऐ पिया’ बना हिट, तान्या शर्मा के ठुमकों ने लूटा जानू यादव का चैन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >